- 'ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 में आकांक्षा रंजन कपूर ने छोड़ी गहरी छाप, दर्शकों ने की जमकर तारीफ
- आमिर खान प्रोडक्शन ने मनाया 25 साल का जश्न। दंगल कुश्ती गुरु भी जश्न में हुए शामिल
- शीना चौहान ने बताया कैसे करती हैं इंटेंस रोल्स की तैयारी: "हर किरदार में अपना दिल और आत्मा झोंक देती हूं"
- How Sheena Chohan Prepares Emotionally for Intense Screen Roles: "I Give Every Character My Complete Heart and Soul"
- जबलपुर रॉयल लायंस ने लगातार तीन जीत के साथ एमपीएल टी20सीजन 3 में बनाई अपनी मजबूत पकड़
द कवि कलेक्टिव- रीजनल एडिट’ के साथ रेड एफएम एक बार फिर स्पोकन वर्ड की दुनिया में ले जाने को तैयार
द कवि कलेक्टिव 1 महीने में 8 भारतीय शहरों में सुदीप भोला, अशोक चक्रधर और दिनेश बावरा जैसे प्रमुख आर्टिस्ट्स के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करेगा
फरवरी, 2024: भारत के लीडिंग प्राइवेट रेडियो और एंटरटेनमेंट नेटवर्क, रेड एफएम ने भारत में बोले जाने वाले शब्दों की संस्कृति का जश्न मनाने वाले अपने काव्य फेस्टिवल ‘द कवि कलेक्टिव- रीजनल एडिट’ की वापसी का ऐलान किया है। यह आयोजन 17 फरवरी से 22 मार्च, 2024 तक 8 भारतीय शहरों में होने वाला है।
‘द कवि कलेक्टिव’ रेड एफएम की एक प्रमुख पहल है, जो आर्टिस्ट्स को स्पोकन वर्ड की ताकत के साथ प्यार, उम्मीद और अनुभव की उनकी कहानियों को सभी के साथ शेयर करने का प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। ‘द कवि कलेक्टिव- रीजनल एडिट’ जबलपुर, नासिक, इंदौर, भोपाल, कानपुर, प्रयागराज, पटना और जयपुर के साथ कुल 8 शहरों को शामिल करेगा। इस साल, यह फेस्टिवल दिल्ली से बाहर निकलकर अपने आयोजन का विस्तार कर रहा है, जहाँ इसने ऑनलाइन और ऑन-ग्राउंड, दोनों ही माध्यम से सफल सीजन का आयोजन शामिल किया है। इस सीजन आप तीन प्रमुख आर्टिस्ट्स- सुदीप भोला, अशोक चक्रधर और दिनेश बावरा के साथ काव्य, अलग-अलग तरह के नजरियों और स्पोकन वर्ड के जादू से भरी एक शाम का अनुभव कर सकेंगे ।
इसके बारे में बताते हुए, रेड एफएम और मैजिक एफएम की डायरेक्टर और सीओओ, निशा नारायणन ने कहा, “स्पोकन वर्ड की दुनिया में, हम रेड एफएम के साथ कविता को विनम्रतापूर्वक उसकी जड़ों में पुनः वापस लाने और उसे बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। द कवि कलेक्टिव को ऑनलाइन और दिल्ली में ऑन-ग्राउंड लाने के 5 प्रोडक्टिव सालों के बाद, इस साल हम इसे एक रीजनल कुशलता प्रदान कर रहे हैं। इनमें से कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जिसने महान कवियों को जन्म दिया है, जो आज भी कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए हैं। इसलिए, द कवि कलेक्टिव के रीजनल एडिट के साथ, हमें उम्मीद है कि स्पोकन वर्ड कविता, एक बार फिर सुनने वालों के लिए उनके लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाएगी।”
शहर- प्रस्तुति देने वाले कवि ऑन-ग्राउंड होगा
इंदौर अशोक चक्रधर | दिनेश बावरा- 24 फरवरी
भोपाल अशोक चक्रधर | दिनेश बावरा- 25 फरवरी
नागपुर- अशोक चक्रधर | दिनेश बावरा- 3 मार्च
कानपुर- अशोक चक्रधर | दिनेश बावरा- 9 मार्च
प्रयागराज- अशोक चक्रधर- 10 मार्च
जयपुर- अशोक चक्रधर- 17 मार्च
पटना- अशोक चक्रधर | दिनेश बावरा- 22 मार्च


