- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वर्ल्ड डांस दे: नरगिस फाखरी ने डांस को ‘ध्यान का एक रूप’ बताया!
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने पूरे करियर में फिल्मों की अपनी विशिष्ट पसंद से दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ी। लेकिन एक्टिंग से परे, एक्ट्रेस ने अपने कुछ फेमस ट्रैक में अपने प्रभावशाली डांस मूव्स से सभी को सरप्राइज कर दिया है। उनके लोकप्रिय गाने जैसे यार ना मिले, गलत बात है, ओए ओए और अन्य ने न सिर्फ म्यूजिक लाइब्रेरीज पर राज किया, बल्कि आज भी फैंस द्वारा पसंद किए जाते हैं। वर्ल्ड डांस दे के अवसर पर, नरगिस फाखरी ने खुलासा किया है कि कैसे डांस उन्हें खुद को अभिव्यक्त करने में मदद करता है, और कैसे यह उनके व्यक्तित्व का विस्तार है।
नरगिस फाखरी ने कहा “मेरा दृढ़ विश्वास है कि डांस स्क्रीन पर अभिव्यक्ति के सर्वोत्तम रूपों में से एक है। मेरे लिए, यह ध्यान का भी एक रूप है क्योंकि जब मैं डांस कर रही होती हूं, तो मैं अपना तनाव भूल जाती हूं। सिर्फ डांस ही नहीं, मुझे कुछ बेहतरीन देखने का भी आनंद मिलता है कोरियोग्राफी भी। मुझे याद है कि स्क्रीन पर डांस करने का मेरा पहला अनुभव ‘रॉकस्टार’ के साथ था, और यह अविश्वसनीय रूप से खास है क्योंकि मैं सेट पर बहुत घबराई हुई थी, लेकिन एक बार जब म्यूजिक बजना शुरू हुआ, तो मैं रुक नहीं पाई। मेरे पैर थिरकने लगे। यह एक बड़ी बात थी और बहुत रोमांचक भी थी। मैं स्क्रीन पर ऐसे ही डांस करना चाहती हूँ।”
इस बीच, काम के मोर्चे पर, नरगिस फाखरी को आखिरी बार ‘टटलूबाज़’ में देखा गया था। एक्ट्रेस के पास आने वाले प्रोजेक्ट्स की एक रोमांचक लाइनअप है, जिसकी वह इस साल के अंत में घोषणा करेंगी।


