- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ ज़ी अनमोल सिनेमा लाया है एक प्रेरणादायक और मनोरंजक कहानी
चूल्हे चौके से बढ़कर होती हैं छोरियां… इसी संदेश के साथ ज़ी अनमोल सिनेमा आपके लिए लेकर आया है ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जिसमें हरियाणा की एक प्रेरणादायक कहानी है।
अपने नए साल की शुरुआत कीजिए एक यंग लड़की के हौसले की कहानी के साथ, जो अपने खुद के पिता के विरोध साथ-साथ तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए अपने सपने पूरे करती है और यह साबित करती है कि वो भी अपने परिवार का सहारा बन सकती है।
वो एक आईपीएस ऑफिसर बनने के लिए डटकर आगे बढ़ती है। वो ना सिर्फ अपने परिवार को गर्व कराती है, बल्कि अपने कस्बे की दूसरी लड़कियों के लिए भी एक मिसाल बनकर उभरती है।
सतीश कौशिक, रश्मि सोमवंशी और अनिरुद्ध दवे की बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं’ का निर्देशन राजेश बब्बर ने किया है। तो आप भी ज़ी अनमोल सिनेमा पर ट्यून इन कीजिए और रविवार 3 जनवरी को दोपहर 12 बजे, छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं की यह प्रेरणादायक कहानी जरूर देखिए।
वो हरियाणा के एक छोटे-से शहर में बड़ी हुई है, जहां लोग रूढ़िवादी सोच रखते हैं। वो एक अच्छी स्टूडेंट और एक सक्रिय खिलाड़ी है, जो अपने पिता को यह साबित करने के लिए बहुत कोशिश करती है कि वो भी किसी लड़के से कम नहीं है।
वो अच्छी शिक्षा हासिल करने के लिए संघर्ष करती है और एक दिन आईपीएस ऑफिसर बनकर यह साबित करती है कि एक लड़की हर काम करने में सक्षम होती है। छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं एक दमदार कहानी वाली शानदार फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें दिखाया गया है कि एक लड़की के जीवन का उद्देश्य भी घर के कामकाज से ऊपर होता है।
तो आप भी देखने के लिए तैयार हो जाइए ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 3 जनवरी को दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी अनमोल सिनेमा पर।


