- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मतदान के लिये सीईओ ने दिये पीले चावल
इंदौर. जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नेहा मीना एवं महिला एवं बाल विकास इंदौर द्वारा आदर्श इंन्द्ररा नगर एवं चंदन नगर में मतदाताओं को वोट डालने के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिये शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इसमे क्षेत्र की महिलाएं, गर्भवती माताएं, 18 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं ने सुन्दर कलाकृति के माध्यम से जनसमुदाय को वोट डालने हेतु प्रेरित किया. उपस्थित महिलाओं को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नेहा मीना द्वारा मतदान अवश्य करने के संबंध में शपथ दिलायी गयी.
उपस्थित गर्भवती माताओं को पीले चावल तथा आमंत्रण पत्र प्रदान किये तथा उन्हें वेलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वीवी पेट मशीन का उपयोग कर मत कैसे करेंगे की बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सभी माताओं ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर वोट करने का संकल्प लिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा द्वारा महिला मतदान को अधिक से अधिक बढ़ाने हेतु अपील की गई इस अवसर पर सहायक संचालक विष्णु राठौर, परियोजना अधिकारी सतीश गंगराड़े, पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।


