- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
हम अपने आचरण में पवित्र बनें: फादर थॉमस
बाइबल महोत्सव का समापन
इन्दौर. बाईबल महोत्सव के अंतिम दिन प्रांरभिक स्तुति, आराधना व रोजरी विनती के बाद फादर बाबी थॉमस के प्रवचन हुए.
उसमें उन्होने कहा कि जो धामिर्यो के पतन पर आन्नदित होता हैं वह स्वयं जाल में फंसेगा व मृत्यु से पहले वेदना में घुल जायेगा. भक्ति से अवश्य बड़ा लाभ होता हैं किन्तु केवल उसी को जो अपनी धन-संपत्ति से संतुष्ट रहता हैं. धर्मी के होठ़ प्रिय बातें करतें हैं किन्तु दुष्ट के मुख से कुटिल बाते निकलती हैं. पेड़ अच्छा हैं तो फल भी अच्छा होगा.
हम सभी अपने समस्त आचरण में पवित्र बने. जो अपने पिता पर श्रृध्दा रखता हैं वह अपने पापों का प्रायश्चित करता हैं, और जो अपनी माता का आदर करता हैं वह मानो धन का संचय करता हैं. आज की पवित्र मिस्सा बलिदान का नेतृत्व इन्दौर कैथोलिक धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष चाको टी. द्वारा किया गया.
उन्होंने कहा प्रभु वादा करता हैं और उसे निभाता भी हैं. हमें प्रार्थना करने की जरूरत हैं. ईसाईजन का पहचान चिन्ह आन्नद हैं पवित्रआत्मा का फल आन्नद हैं. प्रवचन देना पवित्रआत्मा का वरदान हैं.
छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
इन्दौर कैथोलिक धर्म-प्रान्त में इस वर्ष से कैथोलिक स्कूलों में 10वीं तथा 12वीं कक्षा में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया. 12वीं कक्षा हेतु कु. मेतीना वर्गीस तथा 10वीं कक्षा हेतु सेल्वीन जोसेफ मैथ्यू, शिविन शंटू, तथा डेफनी लेओना डिसूजा को धर्माध्यक्ष चाको तथा शिक्षा आयोग के निर्देशक फादर सी.बी. जोसेफ द्वारा प्रमाण पत्र तथा नगद सम्मान राशि प्रदान की गई.
श्री नूर मोहम्मद कुरेशी को स्व. बिशप जोर्ज अनाथिल स्मृति सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया. लोगोस क्विज तथा बाईबल लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त श्रीमती लता फ्रंासिस तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त श्रीमती सलोमी दास तथा अंजना जॉय को भी सम्मानित किया गया. सम्मान तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश फ्रंासिस द्वारा किया गया. अंत में सभी के प्रति फादर जोबी आन्नद द्वारा आभार प्रगट करते हुये महोत्सव के समापन की घोषणा की.


