- No one does franchises like Akshay Kumar and Welcome To The Jungle proves it
- एक टिकट, दो घंटे और ढेर सारे ठहाके… यही है 'वेलकम टू द जंगल'।
- दिलों को जोड़ने आ रही है मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी, टीज़र ने जीता दर्शकों का दिल
- The teaser of Max, Min and Meowzaki suggests a fresh, contemporary tale of love, family, inter-generational relationships and one unforgettable cat.
- Love Beyond The Office: 5 Shows Where Workplace Bonds Turn Into Beautiful Love Stories
मां बिजासन पर सपत्निक आर्शीवाद लेकर संजय शुक्ला ने शुरू किया जनसंपर्क
जगह जगह स्वागत में रहवासियों ने उतारी आरती , पत्नि अंजलि ने भी जनता के आर्शिवाद लेने में बनी हमकदम
इंदौर। देश प्रदेश में पश्चिम क्षेत्र की ख्यात मां बिजासन माता के दर्शन कर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में काग्रेस पार्टी के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपना जनसंपर्क शुरू किया। मां बिजासन के आर्शीवाद लेने के समय अपनी पत्नि के साथ संजय शुक्ला ने पुजन अर्चन कर मां से विजय होने की कामना के साथ अपना प्रचार शुरू कर दिया हैं ।

शनिवार को जनसंपर्क में संजय शुक्ला अपने साथियों के साथ वार्ड 14 व 15 केे पटेल नगर, बाबू मुराई नगर,शक्ति नगर और चैरसिया नगर में तो पत्नि अंजली शुक्ला ने अंबिकापूरी, श्रीलक्ष्मीनगर,गोल्डन स्टेट, परमहंस नगर, विश्वेश्वरधाम,हांईलिंक सिटी में रहवासियों की बीच जाकर संपर्क किया। संजय एवं अंजली शुक्ला जहां जहा भी गए वहां पर लोगों ने उनकी आरती उतार कर पुष्ह हार से स्वागत सत्कार किया.
लोगों ने उत्साह के साथ संजय जिन्दाबाद जिन्दाबाद के नारे भी लगाए वहीं क्षेत्र में संजय शुक्ला को काग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने पर हर्ष का माहोल भी बना हुआ है पूरे क्षेत्र में लोग संजय शुक्ला को टिकट मिलने की स्वतः ही खुशी मना रहे है एक दुसरे को बधाई दे रहे है। संजय शुक्ला के साथ जनसंपर्क में दीपू यादव, मंजय अग्नि होत्री, अनिल शुक्ला, आनंद बादल, शैलेन्द्र ठाकुर, हितेन्द्र कुशवाल, डाॅ लाखन, बंटी शुक्ला, मन्नू सैनी, चंदन ठागा, शिवाजी थोरानी, थे वहीं संजय शुक्ला की पत्नि अंजली शुक्ला के साथ भी सुनिता राजेन्द्र शुक्ला,अनिता सर्वेश तिवारी, राखी उमेंश दुबे आदि बडी संख्या में महिलाओं ने अलग-अलग जनसंपर्क किया कर रहे है।


