- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
यो यो हनी सिंह ने रीमेक गानों पर अपनी प्रतिक्रिया की साझा!
बॉलीवुड में प्रतिष्ठित संगीत संवेदनाओं में से एक यो यो हनी सिंह, साल में बैक-टू-बैक चार्टबस्टर हिट देने के लिए जाने जाते हैं और अब रॉकस्टार ने रीमेक के बारे में एक महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि साझा की है।
गायक ने हमें कई ओरिजिनल और साथ ही साथ ब्लॉकबस्टर रीमेक भी दिए हैं जिन्हें देशभर में व्यापक रूप से सराहा गया है। यो यो हनी सिंह का मानना है कि एक गीत चाहे वह ओरिजिनल हो या रीमेक, उसे तकनीकी रूप से सही होना चाहिए तभी वह एक हिट साबित होता है।
इस विषय पर बात करते हुए, यो यो हनी सिंह ने साझा किया, ” मुझे लगता है कि रीमेक एक अच्छी बात है और उसमें कुछ बुराई नहीं है। मुझे बस लगता है कि उन्हें इस तरह से बनाया जाना चाहिए कि वे ओरिजिनल गीत के फ्लेवर को नुकसान न पहुंचाएं।”
गायक ने स्वयं कई प्रतिष्ठित गीतों के रीमेक की रचना की है। उन्होंने 2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी, दिल चोरी और छोटे छोटे पेग के साथ हिट गाने दिए है। इन गानों के हिट होने के पीछे छिपे कारणों पर बात करते हुए हनी सिंह कहते है,”मेरा उद्देश्य, उन्हें बनाते समय यह था कि अगर मैं एक महान कलाकार के काम को छू रहा हूं तो फिर उस कलाकार को भी इस नए वर्शन की प्रशंसा करनी चाहिए।”
यो यो हनी सिंह यह भी चाहते हैं कि यह ट्रेंड कभी रुके नहीं और उस पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा,”मुझे लगता है कि रीमेक एक बहुत अच्छी बात है और उन्हें अधिक से अधिक बनाया जाना चाहिए। लेकिन रीमेक अच्छे होने चाहिए और हमेशा ओरिजिनल धुन का सम्मान करना चाहिए। ”
यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को डालना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।
इन दिनों, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गानों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके नए गानों का इंतजार कर रहे है।


