- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
योग ने मुझे कोरोनोवायरस के डर का सामना करने में मदद किया है: मोनिका चौहान
मुंबई. बढ़ते हुए को कोविड केसेस के कारण, महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में फिल्मों, टीवी धारावाहिकों के शूट को रोक दिया जाएगा। अभिनेत्री मोनिका चौहान, जो वर्तमान में दंगल टीवी के शो रंजू की बेटियां में लोकप्रिय अभिनेताओं रीना कपूर, रूपल त्यागी, अयूब खान, दीपशिखा नागपाल के साथ दिखाई देती हैं, ने कहा कि वह अपने सह-कलाकारों के साथ ध्यान करना मिस करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि योग करने से उन्हें कोरोनावाइरस के डर का सामना करने में मदद मिली है।
मोनिका इस विषय में अधिक साझा करते हुए कहती हैं, “मेरे दिन सुबह से शाम तक अच्छी तरह से नियोजित होते हैं। मैं अपने कॉल टाइम से दो घंटे पहले जागने की कोशिश करती हूं। मैं यह निश्चित करती हूं कि मैं जल्दी उठूं और अपने लिए एक घंटा निर्धारित करूं जब मुझे योग करने का मौका मिलता है।
मैं इंडस्ट्री में आने से पहले से इस दिनचर्या का पालन कर रही हूं और मैं इसे शूटिंग के साथ-साथ जारी रखने कि कोशिश करती थी। यह मेरे लिए एक स्ट्रेस ब्रेकर की तरह है क्योंकि मैं इसके बिना ठीक से काम नहीं कर पाती थी और खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का तरीका है।यह मुझे तरोताजा रखता है और मुझे हाइड्रेटेड रखता है। ध्यान और योग वे हैं जो मुझे शांत रखते हैं और लॉकडाउन के दौरान भी शांत रखेंगे। “
वह यह भी कहती हैं, “मेरे सह-अभिनेताओं की तरह, मैं अपने परिवार से अलग रहती हूं। मैं अपना काम करती हूं और अपना भोजन तैयार करती हूं। मैं फुडी नहीं हूं और मुझे फिट रहना पसंद है। मैं अपने भोजन को हल्का रखती हूं और अपने व्यंजन बनाती हूं। मैं हमेशा घर का बना खाना पसंद करती हूं क्योंकि आमतौर पर इससे आपको और आपके स्वास्थ्य को फायदा होता है। “
योग ने वास्तव में इन कठिन समय के दौरान लोगों को एक सकारात्मक भावनात्मक स्थिति और ताकत हासिल करने में मदद की है।


