- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
योग है अदिति का फिटनेस मंत्र!
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का गौरवशाली पीरियड ड्रामा ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय की झलक दिखा रहा है, जिसमें भारतीय टेलीविजन पर पहली बार अहिल्याबाई होल्कर के वास्तविक जीवन की प्रेरक और साहसिक गाथा प्रस्तुत की जा रही है।
इस शो में मशहूर बाल कलाकार अदिति जलतारे अहिल्याबाई का रोल निभा रही हैं। मात्र 11 साल की उम्र में अदिति में बहुत-सी प्रतिभाएं हैं। वो एक होनहार एक्ट्रेस हैं, एक अच्छी कुक हैं, पढ़ने की शौकीन हैं और एक फिटनेस प्रेमी भी हैं! अदिति को एक्सरसाइज़ में योग करना पसंद है।
इस बारे में बताते हुए अदिति जलतारे ने कहा, ‘मैंने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान योग करना शुरू किया था। हर शाम मेरी पूरी फैमिली टेरेस पर जाकर स्ट्रेचिंग और ध्यान योग करती थी। तब से लेकर अब तक, मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा! मैंने योग को अपनी रोज की जिंदगी का हिस्सा बना लिया है। इससे मुझे दिन भर की शूटिंग के बाद आराम मिलता है। इतना ही नहीं, योग मुझमें जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया भी पैदा करता है। मैं सभी से कहना चाहूंगी कि वो अपनी जिंदगी में योग के लिए समय निकालें और खुद में सकारात्मक बदलाव महसूस करें।“


