- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन
- Do Bhai, Dono Tabahi! Shahid Kapoor, Ishaan Khatter and Mira Rajput Bring the Diwali Dhamaka to The Great Indian Kapil Show
- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
सूर्य नमस्कार कर स्वामी विवेकानंद के सपनों को पूरा कर सकते है”- डॉ निशा जोशी
श्री वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय में दिनांक 12 जनवरी 2021, मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबिन क्लब के तत्वावधान में ऑनलाइन माध्यम से सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि योग गुरु डॉ निशा जोशी* के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं लगभग 150 विद्यार्थियों ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए अपने निवास स्थान से ही सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।
डॉजोशी ने बताया कि-सूर्य नमस्कार के द्वारा हम सब भारतवासी विवेकानंद के सपनों को साकार कर सकते है”
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ परितोष अवस्थी ने अपने उदबोधन में कहा कि– रोजमर्रा की दिनचर्या में योग के लिए समय निकालना आज के परिप्रेक्ष्य में अत्यंत आवश्यक है.
स्वामी विवेकानंद भी कहा करते थे कि–“यह कभी मत कहो कि मैं नही कर सकता,क्योंकि आपअनन्त है”। हमे उनके इन शब्दों को हमेशा याद रखना चाहिये। तभी हम अपने अंदर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीष दुबे द्वारा किया गया एवं प्रो राजेश सेठी ने आभार प्रदर्शित किया।


