- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
यूट्यूब ने प्रस्तुत की 2022 की क्लास ऑफ नेक्स्टअप
देशभर में 20 इमर्जिंग क्रिएटर्स अपने चैनल बनाने और नए व्यूवर्स को आकर्षित करने के लिए फंडिंग, समर्पित सपोर्ट और ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए
अक्टूबर 2022, मुंबई, भारत। आज, यूट्यूब ने 2022 के नेक्स्टअप क्लास को लांच करने की घोषणा की है। यह यूट्यूब क्रिएटर्स की नेक्स्ट जनरेशन के पैशन को फायदेमंद बिजनेस में बदलने में सहयोग करने की पहल है। इस साल, नेक्स्टअप में देशभर के 20 क्रिएटिव लोग शामिल होंगे, जो विभिन्न भाषाओं जैसे हिंदी, तमिल, मराठी, कन्नड़, संथाली आदि में कंटेंट बनाते हैं। इसमें आर्ट एंड क्रॉफ्ट, ऑटोमोटिव, डीआईवीई, एंटरटेनमेंट, फॉर्मिंग, फैशन एंड ब्यूटी, फायनेंस, गेमिंग, लर्निंग, लाइफस्टाइल, टेक्नोलॉजी एंड ट्रैवल आदि क्षेत्र शामिल हैं।
कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, इमर्जिंग क्रिएटर्स का समूह तीन-सप्ताह के गहन क्रिएटर कैंप में हिस्सा लेगा। यहां वे अपने कंटेंट प्रोडक्शन स्किल्स को अधिक बेहतर बनाएंगे। साथ ही, व्यूवर्स के लिए बेहतर आकर्षक कंटेंट बनाना सीखेंगे और अपने चैनलों को विकसित करने की रणनीति बनाएंगे। वहीं, क्रिएटर्स को मल्टीफॉर्मेट्स कंटेंट क्रिएशन, स्क्रिपिं्टग, कंटेंट प्लानिंग, प्रोडक्शन डिजाइन, एडिटिंग, बिलिं्डग कम्यूनिटी, ब्रांडिंग एंड मॉनिटाइजेशन आदि की ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। उनके पास एक-दूसरे और नेक्स्टअप के एलुमनाई और अन्य क्रिएटर्स के साथ नेटवर्क बनाने और कम्यूनिटी बनाने का अवसर भी होगा।
एपीएसी, यूट्यूब पार्टनरशिप के रीजनल डायरेक्टर, अजय विद्यासागर ने कहा कि हम इस विविधता को बढ़ावा देने और सभी को अपनी आवाज खोजने और यूट्यूब पर एक कम्यूनिटी बनाने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत में, यूट्यूब अपने चैनल लांच करने और अपने कम्यूनिटीज को विकसित करने के लिए क्षेत्रों, भाषाओं, लिंग और शैलियों के क्रिएटर्स के लिए बाधाओं को कम करने में मदद कर रहा है। हमें गर्व है कि नेक्स्टअप का 2022 क्लास विविध प्रकार के क्रिएटर्स का प्रतिनिधित्व करता है, जो खुद को व्यक्त करने के लिए भावुक हैं। नए प्रारूपों को आजमाने से डरते हैं और नई कहानियां सुनाते हैं।
एपीएसी के यूट्यूब पार्टनर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट के निदेशक मार्क लेफ्कोविट्ज़ ने कहा कि आज का परिदृश्य एक प्रतिस्पर्धी और गतिशील है, जिसमें व्यूवर्स विभिन्न स्क्रीन और समय पर अपनी पसंद का कंटेंट को विविध श्रेणी को देखने के लिए उत्सुक हैं। इसका मतलब है कि क्रिएटर्स को तेजी से मल्टीफॉर्मेट, स्ट्रेटेजी और फुर्तीला होना चाहिए। हम मानते हैं कि निरंतर कॅरियर बनाने के लिए क्रिएटर्स को अधिक इंटेशनल कंटेंट स्ट्रेटेजीस और जुड़ाव की आवश्यकता होती है।
नेक्स्टअप उन कई तरीकों में से एक है, जिसमें हम नेक्स्ट जनरेशल के क्रिएटर्स को स्ट्रेटेजीस सीखाने के साथ जीविकोपार्जन आय करते हुए अपनी पसंद का कंटेंट बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। हमें गर्व है कि इस कार्यक्रम ने गार्डन अप, गोलगप्पा गर्ल और हिमाद्री पटेल जैसे यूट्यूब क्रिएटर्स को सफल उद्यम और कॅरियर बनाने में मदद की है। हम नेक्स्ट क्लास से आने वाली नवीनतम क्रिएटिविटी और इनोवेशन देखने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं और वे दुनिया के साथ क्या साझा करेंगे, क्योंकि हम उनके साथ उनकी यात्रा में भागीदार हैं!
बता दें कि 2016 में अपनी शुरूआत के बाद से, नेक्स्टअप ने भारत में 120 से अधिक विकासशील क्रिएटर्स और आर्टिस्ट को विशेषज्ञों द्वारा सलाह देने और अपने कंटेंट को और बढ़ाने के लिए नई प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी को सीखने का अवसर देकर समर्थन दिया है। भारत में, ब्रेकआउट पूर्व छात्रों में मुंबिकर निखिल, सेजल कुमार, बी यूनिक, सीए रचना फड़के रानाडे, सारा सरोश शामिल हैं!


