- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ज़ी बॉलीवुड सेलिब्रेट कर रहा है ‘कहो ना प्यार है’ के 21 ब्लॉकबस्टर साल!
‘दिल मेरा, हर बार ये सुनने को बेकरार है, कहो ना प्यार है, कहो ना प्यार है…।’ यह मशहूर गाना दुनिया भर के बॉलीवुड प्रेमियों का हमेशा का पसंदीदा गीत बन गया है। रितिक रोशन और अमीषा पटेल जैसे बी-टाउन के फेवरेट कलाकारों के डेब्यू, धांसू डांस मूव्स और धमाकेदार म्यूज़िक के साथ कहो ना प्यार है, हर दौर की 101% शुद्ध ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। अब ज़ी बॉलीवुड 14 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे इस फिल्म के प्रसारण के साथ ‘कहो ना प्यार है’ के 21 साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रहा है।
कहो ना प्यार है, साल 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है, जिसने उसी साल 100 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इंडस्ट्री को दो नए उभरते सितारे दिए। यह फिल्म दो युवा प्रेमियों की कहानी है, जो लड़की के परिवार की इच्छा के विरुद्ध अपने सपने बुनते हैं।
जब उनके सपने हकीकत बनने जा रहे होते हैं, तभी लड़का लापता हो जाता है और लड़की को गहरा सदमा लगता है। इसके बाद बदले हुए माहौल में लड़की का सामना उसी लड़के के हमशक्ल रोहित से होता है और फिर वो दोनों कातिल की तलाश शुरू करते हैं। जबर्दस्त परफॉर्मेंस और बेमिसाल संगीत के साथ कहो ना प्यार है आज भी बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर चार्ट्स में टॉप पर है।
तो आप भी ज़ी बॉलीवुड पर ट्यून इन कीजिए और कहो ना प्यार है के 101% शुद्ध 21 ब्लॉकबस्टर साल सेलिब्रेट कीजिए, 14 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे।


