- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इस दिसंबर फिल्म आतिश द वैपन और नाच लकी नाच के प्रीमियर के साथ आपको मनोरंजन के सफर पर ले जा रहा है ज़ी सिनेमा
जब आप मनोरंजन के बारे में सोचते हैं तो आपके दिमाग में होता है ड्रामा, डांस, एक्शन और अनलिमिटेड एनर्जी और ज़ी सिनेमा इस दिसंबर दो शानदार फिल्म प्रीमियर्स के साथ आपके लिए जबर्दस्त एंटरटेनमेंट लेकर आया है। ये फिल्में हैं आतिश – द वैपन और नाच लकी नाच। जबर्दस्त एक्शन, ड्रामा – आतिश द वैपन का प्रीमियर 18 दिसंबर को रात 8 बजे होगा।
इस फिल्म में विजय एंटोनी डबल रोल में हैं, जो इस फिल्म को जबर्दस्त एक्शन एंटरटेनर बनाते हैं! इसी वीकेंड 20 दिसंबर को शाम 5 बजे ज़ी सिनेमा के दर्शकों को डांसिंग लेजेंड प्रभु देवा का कमाल देखने को मिलेगा। डांस इंडिया डांस फेम दित्या भांडे और सलमान यूसुफ खान के साथ प्रभु देवा अभिनीत इस फिल्म में लकी की दुनिया की कहानी है, जिसमें डांस के प्रति जबर्दस्त पैशन है।
किसी की जिंदगी में उथल-पुथल मचाने के लिए बस एक गलत काम ही काफी है। आतिश द वैपन दो जुड़वा युवकों आनंद और दिवाकर की कहानी है जिनके व्यक्तित्व एक दूसरे से पूरी तरह जुदा है। इन दोनों का रोल विजय एंटोनी ने ही निभाया है। दिवाकर की जिंदगी में उस वक्त अंधेरा छा जाता है, जब किसी के शातिर इरादों की वजह से वो एक खतरनाक डॉन बन जाता है। जी. श्रीनिवासन के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा में विजय एंटोनी डबल रोल में हैं, जिनके साथ डायना चंपिका ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म का प्रसारण 18 दिसंबर को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर किया जाएगा।
इस फिल्म के बारे में बताते हुए विजय एंटोनी ने कहा, “यह फिल्म मेरे दिल के करीब है और कुछ ऐसा है जिसे करने में मुझे मजा आता है। इसमें ड्रामा है, एक्शन है और एक दमदार कहानी है। इस फिल्म में मैं मेरा डबल रोल है और एक ही फिल्म में दो अलग-अलग रोल निभाना मेरे लिए उत्साहजनक अनुभव था। मैं ज़ी सिनेमा के दर्शकों के साथ यह फिल्म शेयर करने को लेकर उत्साहित हूं।”
इसी तरह नाच लकी नाच, लकी के सपनों की कहानी है जहां वो नेशनल डांस प्रतियोगिता जीतना चाहती है। उसकी मां उसके पैशन को सपोर्ट नहीं करती है। अपनी मां की ख्वाहिशों और अपने सपनों के बीच झूलती लकी की मुलाकात कृष्णा से होती है, जो उसका हौसला बढ़ाता है और उसे उसके सपनों के करीब ले जाता है।
ए. एल. विजय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दित्या भांडे ने लकी का रोल निभाया है जिसमें सलमान यूसुफ खान और ऐश्वर्या राजेश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। नाच लकी नाच एंटरटेनिंग ड्रामा है, जहां आप इस सोच में पड़ जाएंगे कि क्या लकी अपना ख्वाब पूरा कर पाएगी? जानने के लिए देखिए इस फिल्म का प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 20 दिसंबर को शाम 5 बजे।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान युसुफ खान ने कहा, “जब से होश संभाला है, तब से डांस मेरा पैशन रहा है। मुझे याद है मैं बचपन में मुकाबला गाने पर डांस करते हुए प्रभु देवा के स्टेप्स कॉपी करता था। अपने आइडल के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बहुत शानदार अनुभव है। नाच लकी नाच हर उस शख्स की कहानी, जो सपने देखने की हिम्मत रखता है।
इसमें मनोरंजन, मस्ती, इमोशन्स और ढेर सारे डांस मूव्स हैं। मैं जब भी इसे देखता हूं तो हर बार इससे कुछ ना कुछ नया सीखता हूं। तो आप भी इस फिल्म का प्रीमियर देखना ना भूलें, 20 दिसंबर को शाम 5 बजे ज़ी सिनेमा पर।”
तो आप भी एक परफेक्ट वीकेंड के साथ एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाइए ज़ी सिनेमा पर!


