- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘राम प्यारे सिर्फ हमारे’ के प्रीमियर पर ज़ी टीवी ने पेश की बहनों से मिले नुस्खों की किताब!
इस अनोखी किताब में भारती सिंह, आम्रपाली दुबे और अमृता खानविलकर जैसी सेलिब्रिटीज़ समेत देश भर की महिलाओं ने दुलारी को सुझाए हैं पराई औरतों के मोहजाल से अपने पति को बचाए रखने के नुस्खे
मुंबई। ‘ज़ी टीवी की एंटरटेनमेंट एक्सप्रेस’ नाम की एक ट्रेन पर सवार होकर अक्टूबर के इस महीने में यह चैनल अपने दर्शकों के लिए ढेर सारे सरप्राइज़ लेकर आ रहा है। हाल ही में दर्शकों ने इस चैनल पर शुरू होने जा रहे चार नए रोमांचक शोज़ की एक झलक देखी। लॉकडाउन के बाद अपने पहले फिक्शन शो के साथ दर्शकों के बीच खुशियां फैलाने के उद्देश्य से ज़ी टीवी भूल-चूक वाली जबर्दस्त कॉमेडी से सराबोर एक ऐसा ताजगी भरा शो लेकर आ रहा है, जो अपनी दिलचस्प और हल्की-फुल्की कहानी के साथ परिवारों को जोड़ेगा और उन्हें खूब हंसाएगा।
5 अक्टूबर से शुरू हो रहा और हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे प्रसारित होने जा रहा ‘राम प्यारे सिर्फ हमारे’ अजीबोगरीब स्थितियों से पैदा होने वाली कॉमेडी है, जिसमें दुलारी नाम की एक गृहिणी की गुदगुदाने वाली कहानी है। दुलारी अपने आदर्श पति पर नजर डालने वालीं मोहल्ले की पराई औरतों के मोहजाल से उन्हें बचाए रखने के लिए एक किताब से पारंपरिक नुस्खे आजमाती हैं।
तो मिलिए हमारे शो के हीरो – मोहक और आकर्षक राम से, जो भोपाल में ब्यूटी पार्लर चलाते हैं। राम शहर में सबसे बढ़िया सौंदर्य सेवाएं देते हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाएं तो उन्हें ताकने के लिए उनके पार्लर में आती हैं। वैसे तो राम स्वभाव से ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ हैं, जो इन महिलाओं की अदाओं में नहीं फंसते, लेकिन उनकी पत्नी दुलारी को इन पराई औरतों के इरादों पर भरोसा नहीं है। इसलिए वो अपने पति को खुद से बांधे रखने के लिए नुस्खों की एक किताब का सहारा लेती है। हालांकि अनजाने में इन नुस्खों के चलते सब कुछ उल्टा-पुल्टा हो जाता है और बड़ी गुदगुदाने वाली स्थितियां बन जाती हैं।”
अपने पति को बचाए रखने के लिए बीते कुछ हफ्तों में दुलारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘राम की दुलारी’ के जरिए देश भर की अपनी बहनों से कुछ दिलचस्प नुस्खे मांगे थे। इस शो का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच हलचल मचा रहा था, और ज़ी टीवी के सोशल मीडिया हैंडल पर इसका रोमांच तब एक नए स्तर पर पहुंच गया, जब एक ऐसे कॉन्टेस्ट की घोषणा की गई, जिसमें महिलाओं से गुजारिश की गई थी कि वे #सुन बहन पर टैग करके दुलारी को औरतों वाली कुछ ज्ञान की अनमोल बातें बताएं। ऐसे में हजारों की तादाद में विवाहित औरतों और ऑनलाइन महिला समुदायों ने आगे आकर दुलारी को अपने अनुभवी नुस्खे बताए।
इन औरतों में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह, महाराष्ट्राची शान अमृता खानविलकर और यूपी के दिल की धड़कन आम्रपाली दुबे जैसी मेगा सेलिब्रिटीज़ भी शामिल हैं। जब ज़ी टीवी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस तरह के रसीले और मजेदार नुस्खों की बाढ़ आ गई, तो इस चैनल ने भी इन सभी विचित्र नुस्खों को मिलाकर एक किताब बना डाली और इस शो के प्रीमियर के अवसर पर इसे वर्चुअल रूप से लॉन्च भी कर दिया। इस किताब के लॉन्च के दौरान प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सचिन मोहिते ने उन सभी बहनों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने बड़ी संख्या में दुलारी को सपोर्ट किया।
इस दौरान शो के एक्टर्स ज्योति शर्मा, निखिल खुराना और शमीन मन्नान ने बताया कि कैसे उनका शो रिश्तों के सकारात्मक बदलाव की झलक दिखाता है, जो इस समय हमारे समाज में देखने को मिल रहा है। इसमें रिश्तों की भूमिकाएं बदली हुई हैं, जिसमें एक पत्नी अपने पति को पराई औरतों की नजरों से बचा रही है, ना कि पुरुषों द्वारा अपनी औरतों को लालची नजरों से बचाने की पारंपरिक तस्वीर है। इसमें बहुत ज्यादा गंभीरता नहीं है बल्कि यह उभरते मध्यम वर्गीय लोगों की एक हल्की-फुल्की कहानी है, जिसमें हैं आज के किरदार, आज के किस्से।
इस शो और इस किताब के लॉन्च के मौके पर ज़ी टीवी के ‘राम प्यारे सिर्फ हमारे’ में दुलारी का रोल निभा रहीं ज्योति शर्मा ने कहा, “राम प्यारे सिर्फ हमारे जैसे मजेदार शो का हिस्सा बनना हमेशा ही एक सुखद एहसास होता है। सच कहूं तो दुलारी का रोल निभाना काफी चुनौतीपूर्ण है। अपने किरदार के डर को दिखाना और फिर इसके हल की उम्मीद में विचित्र नुस्खे आजमाना और इस पूरी प्रक्रिया में और बड़ी मुश्किल में फंस जाना, यह सब दर्शकों के लिए एक मनोरंजक अनुभव साबित होगा। मुझे इस बात की खुशी है कि हमने नुस्खों की इस विचित्र किताब को लॉन्च किया है और मैं सभी बहनों से मिले दिल छू लेने वाले रिस्पांस के लिए उन सभी की शुक्रगुजार हूं।”
‘राम प्यारे सिर्फ हमारे‘ में राम का रोल निभा रहे निखिल खुराना ने कहा, “इस शो का बड़ा अनोखा कॉन्सेप्ट है, जिसमें एक वफादार पति और उसकी सचेत पत्नी है, जो किसी भी पराई औरत को अपने पति के पास नहीं फटकने देती। हास्य से भरी यह ताजगी भरी कहानी यकीनन दर्शकों को बांधे रखेगी। मुझे भी राम का रोल निभाने का इंतजार है, जो अपने आप में विचित्र है क्योंकि उसे अपने मोहल्ले की हर औरत के दिल की धड़कन समझा जाता है। मैं ज़ी टीवी के इस शो में काम करने को लेकर वाकई उत्साहित हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को हमारा जिंदगी से भरा यह शो और हमारी नुस्खों की किताब जरूर पसंद आएगी, जो हमने खास तौर पर बनाई है। ऐसे मुश्किल दौर में इस किताब के गुदगुदाने वाले नुस्खे यकीनन दर्शकों को खुश कर देंगे।”
इस शो में कोएल का रोल निभा रहीं शमीन मन्नान कहती हैं, “हास्य से भरपूर एक दमदार और चटपटा किरदार निभाना हमेशा मुश्किल होता है। मुझे लगता है एक एक्टर के तौर पर यह किरदार मेरी सबसे बड़ी परीक्षा है। कोएल मोहल्ले की एक हॉट और हैपनिंग लड़की है, जो अपनी खूबसूरती और मोहक अंदाज से राम का ध्यान भटकाने में लगी रहती है। राम का दिल जीतना ही उसका एकमात्र उद्देश्य है। इस किरदार के साथ प्रयोग करने का बहुत स्कोप है क्योंकि इसमें बहुत-से शेड्स हैं। ऐसे में मुझे भी इस शो और ज़ी टीवी के साथ अपनी साझेदारी का इंतजार है। कोएल अपने इरादों की पक्की है और मैं भी उसके विचार से जुड़ती हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि सभी को मेरा किरदार बहुत पसंद आएगा।”
राम प्यारे सिर्फ हमारे के प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर एवं जास्वंद एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के सचिन मोहिते कहा, “इस शो की अपनी-सी लगने वाली कहानी और इसके कॉमिक एलिमेंट्स इसकी सबसे बड़ी खासियत है। हमने एक खास वजह से इस शो को इस मुश्किल वक्त में लॉन्च करने का फैसला किया है, ताकि हम अपने दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान ला सकें। दुलारी की असुरक्षाएं और अपने पति को बांधे रखने के लिए उसकी विचित्र तरकीबें निश्चित रूप से सभी का मनोरंजन करेंगी। असल में दर्शकों के बीच खुशियां फैलाने के उद्देश्य से ही हमने दुलारी के नुस्खों की किताब भी लॉन्च की है, जो पाठकों का मनोरंजन तो करेंगी ही, साथ ही इससे दूसरी औरतों को भी मदद मिल जाएगी!”
तो ‘राम प्यारे सिर्फ हमारे’ में जहां दुलारी अपने पति को बचाए रखने के लिए अजीबोगरीब नुस्खे आजमाएंगी, वहीं आप भी अपनी कॉपी हासिल कर लीजिए!


