- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ज़ी टीवी के शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा‘ में आया 4 साल का लीप!
देश की सबसे कम उम्र की सास के अनूठे काॅन्सेप्ट के साथ ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘गुड्डन… तुमसे ना हो पाएगा‘ दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। इस शो के आगामी एपिसोड में दर्शकों को इसकी कहानी में ड्रामा से भरपूर एक अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेगा। अब तक दर्शकों ने देखा कि अनेक मुश्किलों का सामना करने के बाद शो के हीरो अक्षत (निशांत सिंह मलकानी) अपनी पत्नी गुड्डन (कनिका मान) से गहरा प्यार करने लगते हैं।
इन दोनों के जुनूनी प्रेमी अंतरा (दलजीत कौर) और विक्रांत (पवन शंकर) इस जोड़ी पर एक के बाद एक कई शारीरिक और भावनात्मक हमले किए हैं। पिछले कुछ एपिसोड्स में अंतरा इन दोनों के बीच गलतफहमी पैदा करने में सफल हो जाती है, जिससे गुड्डन घर छोड़कर चली जाती है और अंतरा, अक्षत को उससे शादी करने के लिए राजी कर लेती है ताकि अक्षत गुड्डन से अपने बच्चे का गर्भपात कराने का बदला ले सके।
जहां अक्षत और गुड्डन के रास्ते अलग-अलग हो जाते हैं, वहीं अब ये कहानी 4 साल का लीप लेगी जिसके बाद गुड्डन बिल्कुल नए अवतार में नजर आएगी! गुड्डन को एक सफल फिल्म अभिनेत्री के रूप में दिखाया जाता है, जिसमें वो एक्ट्रेस बनने का अपना सपना पूरा कर लेती है, जिसमें उसकी बहन रेवती उसकी विश्वस्त बनकर उसके साथ खड़ी रहती है।
दूसरी ओर, अक्षत और गुड्डन के अलग हो जाने से जिंदल परिवार पर गहरा असर पड़ता है। जहां अक्षत खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है, और वो किसी की भी परवाह नहीं करता, वहीं अंतरा जिंदल हाउस में लोगों का जीना मुश्किल कर देती है और ऐसे में कोई भी खुश नहीं रहता। ऐसे कठिन हालात में दादी को अब भी उम्मीद है कि एक दिन गुड्डन उनकी जिंदगी में वापस आएगी और सबकुछ ठीक कर देगी।
लीप को लेकर कनिका मान ने कहा, ‘‘हम अपने दर्शकों को बहुत चाहते हैं और हमें इस बात की बेहद खुशी है कि हमें उनसे इतना प्यार मिला। इसीलिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। हम अलग-अलग कहानियां और ड्रामा देने का प्रयास करते हैं ताकि हम उनका मनोरंजन करते रहें। इस शो का आगामी ट्रैक नई ताजगी लेकर आएगा और मुझे यकीन है कि दर्शक इसे एंजॉय करेंगे, खासतौर से वो एक सफल और लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में मेरा नया अवतार जरूर पसंद करेंगे।‘‘
निशांत सिंह मलकानी बताते हैं, ‘‘जहां हम सभी को सुखद अंत अच्छा लगता है, वहीं हकीकत हमेशा इससे दूर होती है। गुड्डन और अक्षत सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑनस्क्रीन कपल्स में से एक हैं और जब भी वो चुनौतियों का सामना करते हुए एक होते हैं, तो मुझे हमेशा दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने का इंतजार रहता है।
मुझे इस बात की खुशी है कि शो के मेकर्स ने अक्षन (अक्षत और गुड्डन) के लिए स्थितियां रियल रखी हैं और दोनों के रिश्तों के अलग-अलग पहलू दिखाए गए हैं, जिसमें दोनों अक्सर अपने-अपने डर का सामना करते हुए फिर एक हो जाते हैं। मुझे लीप के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने का इंतजार रहेगा और मैं उम्मीद करता हूं कि वो इस शो में अक्षत और गुड्डन की जिंदगी में नया मोड़ देखेंगे।‘‘
चूंकि अब जिंदल हाउस में अंतरा पूरे प्रभाव में हैं और अक्षत निराशा में डूब चुका है, तो ऐसे में क्या गुड्डन जिंदल हाउस वापस लौटेगी? इस बार अक्षत जिंदल हाउस की समस्याएं कैसे दूर करेगा? क्या यह अक्षन (अक्षत और गुड्डन) की प्रेम कहानी का अंत है या एक नई शुरुआत?


