- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
ज़ी टीवी के ‘कुमकुम भाग्य‘ ने लिया 20 साल का लीप
दर्शकों को देखने को मिलेगा एक बड़ा ट्विस्ट जिसमें प्रज्ञा और अभि की होंगी दो जुड़वां बेटियां
लगातार टॉप रेटिंग पाने वाला ज़ी टीवी का फिक्शन शो ‘कुमकुम भाग्य‘ बीते 5 वर्षों से सभी दर्शकों के डिनर टाइम का पसंदीदा शो बना हुआ है। सभी दर्शकों के दिलों में जगह बनाने से लेकर उनके दिलों में अपने एक होने की ख्वाहिश जगाने तक, इस शो के लीड किरदार – अभि और प्रज्ञा, टीवी की सबसे पसंदीदा प्रेमी जोड़ी बनकर उभरे।
उनकी भावनाएं, उनके रिश्तों की दुविधाएं, परिवार की उलझनें और उन्हें एक दूसरे से दूर करने की तमाम साजिशों के इस सफर के बाद अब एक इस शो में एक नए सफर का समय है। अब यह शो 20 साल का लीप लेने जा रहा है। इसमें दर्शक मेहरा परिवार की नई पीढ़ी से रूबरू होंगे, जिसमें अभि और प्रज्ञा की जुड़वां बेटियां होंगी।
लीप की पूर्व संध्या पर इस शो में एक चौंकाने वाला मोड़ आएगा। नफरत से भरे प्रेमी – तनु (लीना जुमानी) और किंग सिंह (मिशाल रहेजा), अभि और प्रज्ञा की सुखमय जिंदगी में मुश्किलें पैदा करने के लिए एक शातिर योजना बनाते हैं। जहां प्रज्ञा जुड़वां बेटियों – प्राची और रिया को जन्म देती है वहीं उनकी खुशियां भी कुछ पल की होती हैं जहां परिस्थितियांे के चलते एक बार फिर अभि और प्रज्ञा अलग हो जाते हैं।
लीप के बाद यह शो अभि, प्रज्ञा और उनकी कॉलेज जाने वाली दो जवान बेटियों – रिया और प्राची की जिंदगी पर केंद्रित होगा। यह दोनों बहनें भले ही जन्म से जुड़वां हों लेकिन इन दोनों का व्यक्तित्व एक दूसरे से बिल्कुल अलग है, क्योंकि उनकी परवरिश अलग-अलग माहौल में हुई है। एक और प्राची अपनी सादगी, व्यवहारिकता और संवेदनशीलता के मामले में बिल्कुल प्रज्ञा से मिलती-जुलती हैं, वहीं दूसरी ओर रिया तमाम ऐशो आराम के बीच पली-बढ़ी है जो एक सफल रॉकस्टार की बिगड़ी हुई बेटी के रूप में बड़ी होती है।
क्या होगा, जब अलग-अलग व्यक्तित्व की ये दोनों तेजतर्रार बहनें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी? क्या वो दोनों अभि और प्रज्ञा को एक साथ लाएंगे? यह तो सिर्फ आने वाला वक्त बताएगा!


