- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जि़ंदगी के एक्टर्स हुमाऊं सईद, हानिया आमिर और सबीना फारुक ने वैलेंटाइन मंथ में प्यार को लेकर कही अपने दिल की बात
तो तैयार हो जाईये रोमांटिक ड्रामों बिन रोए, अब्दुल्लापुर के देवदास, हमसफर, काबली पुलाव, इश्किया और कई अन्य सीरीज का आनंद उठाने के लिये, इस महीने भारतीय टेलीविजन पर होगा प्रसारण
फरवरी महीने के रोमांटिक एहसास को समेटते हुए, जि़ंदगी प्यार के इस त्योहार का जश्न मनाने को पूरी तरह तैयार है। क्रॉस-बॉर्डर प्रेम कहानियों के लिए मशहूर, जि़ंदगी ने बड़ी ही कुशलता से रिश्तों के विभिन्न आयामों को दिखाने की कोशिश की है। इससे यह प्यार की यूनिवर्सल भाषा को दर्शाने का यह सही मंच बनता जा रहा है। जि़ंदगी इस बार फरवरी महीने में, दिलों की पेचीदगियों को दिखाते हुये रोचक कहानियां पेश करेगा।
अपनी पेशकश के तहत, जि़ंदगी लेकर आया है बिलाल अब्बास, सारा खान और रज़ा तालिश अभिनीत ‘अब्दुल्लापुर का देवदास’। इसका प्रसारण 26 फरवरी से किया जाने वाला है। इस शो में तीन मजबूत व्यक्तित्व को दिखाया गया है जोकि उलझी हुई पहचान और सच्चे प्यार की इस कहानी में कुछ कॉमन ग्राउंड तलाशते हैं।
प्यार की इन अलग-अलग छटाओं में शुरूआती आकर्षण से लेकर गहरे प्यार के मानवीय रिश्तों के कई पहलू दिखाए गए हैं। जि़ंदगी ने इस भावना को ‘हमसफर’ जैसे क्लासिक शोज़ के जरिए पेश किया है। इसमें सुपरस्टार माहिर खान और फवाद खान, बिन रोए के सितारे हुमाऊं सईद और माहिरा खान, लीड भूमिकाओं में हैं। ‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ में बिलाल अब्बास और सारा खान, हानिया आमिर अभिनीत इश्किया और धूप की दीवार व मॉम फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वाली सेजल अली, अहद रज़ा मीर हैं। एक अनूठे जश्न में, टैलेंटेड सितारे प्यार की अपनी छटा बिखेर रहे हैं, जिसमें प्यार के सात स्टेज के बारे में बताने की कोशिश की गई है- दिलकशी, उन्स, मोहब्बत, अकिदत, इबादत, जुनून और मौत- हमने प्यार को लेकर उनकी समझ प्रस्तुत करने के लिए बेहद ही गहरे और अलग-अलग तरह के इमोशन की गहराई में जाने की कोशिश की है।
प्यार और भावनाओं की गहराई के इस सफर में गोते लगाने के लिए तैयार हो जाएं। यहां अलग-अलग शोज़ के पाकिस्तानी कलाकरों के विचार पेश किए गए हैं। एक पर्सनल टच देने से प्यार का जश्न और भी ज्यादा खास हो जाता है।’’
मशहूर अदाकारा हानिया आमिर ने अपने करिश्माई अंदाज और खूबसूरती से पूरे भारत को ही मंत्रमुग्ध कर दिया था। ‘इश्किया’ के अपने किरदार रुमैसा की तरह ही हानिया भी मानती हैं कि प्यार कई सारे इमोशन की तस्वीर होता है, जो कई सारी चुनौतियों और उससे जीतने के किस्सों से बुना होता है। “मेरे लिए प्यार कई सारी भावनाओं का मिला-जुला रूप है- इसमें कई रंग हैं, यह बदलता रहता है और उसमें बड़ी खूबसूरत पेचीदगी होती हैं। यह एक-दूसरे को समझने, जुड़ाव और साथ-साथ बिताए लम्हों की बात होती है, जिससे जिंदगी अनोखी हो जाती है।’’ वह आगे कहती हैं, “यह खुद को खोजने और बेहतर होने का सफर है। इस शो में बड़ी ही खूबसूरती से जटिलताओं को दिखाया गया है, जहां प्यार एक ऐसी जोरदार ताकत है जोकि हमें आकार देता है और हमारे अंदर बदलाव लाता है।’’
जि़ंदगी पर ‘इश्किया’ का प्रसारण 22 फरवरी से होगा।
पाकिस्तान के किंग खान के नाम से मशहूर जाने-माने एक्टर हुमाऊं सईद का मानना है कि ‘बिन रोए’ का उनका किरदार इरतज़ा को बड़ी ही खूबसूरती से पेश किया गया है। इसमें प्यार की पेचिदगियों को दिखाया गया है, जिसमें इससे जुड़ी गहराइयों और चुनौतियों पर जोर दिया गया है। वे कहते हैं, “मेरे लिए प्यार एक गहरी ताकत है, जोकि हम सबको जोड़ती है। यह रोमांस से परे की बात है, यह परिवार और दोस्तों तक जाता है। यह लगाव, कोशिशों और वादे का सफर है। यह जिंदगी के उत्सव की कहानी है जो मुझे स्वयं को खोजने के सफर पर जाने के लिए प्रेरित कर रही है।’’
भारतीय दर्शकों ने भी जिन्हें बहुत सराहा, तेरे बिन की सबीना फारुख अब अपने शो ‘काबली पुलाव’ लेकर आ रही हैं। इसमें वे बारबीना का किरदार निभा रही हैं। यह ऐसा किरदार है जोकि लोगों की परवाह करती है, सेंसिटिव, जिम्मेदार और बेबाक है। वह हर मुश्किल के बावजूद प्यार को अपनाती है। यह शो भारत और पाकिस्तान दोनों जगह लोगों को पसंद आया और अब यह 14 फरवरी को जिंदगी पर वापस लौट रहा है। प्यार के बारे में बड़ी ही खूबसूरती से वह कहती हैं, “मेरे लिए प्यार साझा पलों की एक कोमल फुसफुसाहट है और आपसी समझ की मौन ताकत है। यह जुड़ाव और बिखराव की कहानी है, जहां भावनाएं आपस में जुड़कर साझा अनुभवों की एक तस्वीर तैयार करती है। प्यार अपने सार के साथ हमारे अस्तित्व का ताना-बाना बुनता है, जिससे हर दिल की धड़कन इंसानी रिश्तों की खूबसूरती से गूंज उठती है। ‘काबली पुलाव’ में बारबीना का मेरा किरदार इस भाव को पेश करता है, जहां प्यार सांस्कृतिक बारीकियों के बीच खिलता है। इससे यह पता चलता है कि लगाव सीमाओं के पार चला जाता है और हमारी जिंदगी की तस्वीर को और समृद्ध बनाती है।’’
प्यार के बारे में अपने विचार पेश करते हुए, वह कहती हैं, “सारा खान जल्द ही भारत का नेशनल क्रश बनने वाली हैं जोकि बहुप्रतीक्षित शो “अब्दुल्लापुर का देवदास” में गुलाबबानो का किरदार निभा रहीं हैं। यह 26 फरवरी को हमारे स्क्रीन की शोभा बढ़ाने वाला है। समृद्धि और गरिमा से भरपूर गुलाबबानो का किरदार सौम्यता और खूबसूरती का प्रतीक है।’


