- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ज़ोलो, अपने सभी निवासियों को कोविड -19 के लिए बीमा के साथ मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है
अगस्त 2020: को-लिविंग और छात्र आवास के क्षेत्र में मार्केट लीडर ज़ोलो ने आज अपने सभी निवासियों के लिए मानार्थ हेल्थकेयर सदस्यता (“ज़ोलोश्योर”) की घोषणा की। ज़ोलोश्योर में चिकित्सा बीमा है, जिसमें कोविड-19 को भी शामिल किया गया है और इसमें अन्य स्वास्थ्य लाभ, जैसे कि निवासियों के लिए सदस्यता के तहत दवा ऑर्डर पर डिस्काउंट, फ़ोन पर डॉक्टर से परामर्श और स्वास्थ्य-जांच आदि शामिल हैं।
यह पूरे देश में 10 से ज्यादा शहरों में 485+ ज़ोलो प्रॉपर्टीज में रहने वाले सभी 50,000 से अधिक निवासियों के लिए लागू होगा। ज़ोलो, पूरे भारत में अर्बन लिविंग सर्विस देने वाला ब्रांड है, जो विभिन्न जरूरतों वाले लक्षित समूहों के लिए नवीन, डिजिटल रूप से विकसित लिविंग कॉन्सेप्ट्स का विकास और संचालन करता है।
ज़ोलोश्योर के तहत उनके निवासियों के लिए चिकित्सा बीमा के अंतर्गत रूपए 1 लाख की बीमा राशि के साथ अस्पताल में भर्ती होने का खर्चा शामिल होगा। मामूली शुल्क पर, एक निवासी के पास रूपए 5 लाख तक की उच्च स्वास्थ्य लाभ और चिकित्सा बीमा राशि के साथ अपनी ज़ोलोश्योर सदस्यता को अपग्रेड करने का विकल्प होगा जो उनके मासिक किराए में जुड़ जाएगा।
इस नई पहल के बारे में सह-संस्थापक और सीईओ डॉ निखिल सिकरी ने कहा, “ज़ोलो के निवासी अधिकांश युवा पेशेवर और छात्र हैं, जो अपने शहर से नए शहरों में आये हैं। इस अनिश्चित समय में, लोगों के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धताएं बनाना, बड़ी जमा राशि प्रदान करना और फर्नीचर खरीदने के साथ डॉक्टर से टेली-परामर्श और चिकित्सा बीमा जैसे व्यापक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करना, जो उन्हें कोविड-19 से सुरक्षित रखे अपने आप में एक चुनौती है।
महामारी फैलने के दौरान, हमने देखा कि उनमें से अधिकांश लोगों के पास कोई स्वास्थ्य योजना नहीं थी। जिनके पास बीमा है, वो केवल उनके नियोक्ता की नीति के तहत प्रदान किया जाता है। नौकरी का बाजार अप्रत्याशित होने और नकदी प्रवाह में मुश्किल होने के कारण, हम नहीं चाहते थे कि वे ऐसी स्थिति में हों, जहां वे अपनी चिकित्सा बीमा के साथ-साथ अपनी नौकरी भी खो दें।”
यह पहल उन सभी पहलों के अनुरूप है जो ज़ोलो द्वारा किए गए हैं, जिसमें किराये में छूट देना, साक्षात्कार प्रशिक्षण करवाना और सामुदायिक समर्थन शामिल हैं।
उन्होंने आगे कहा, “ज़ोलो में उसके निवासियों के वेलबीइंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। सामाजिक दूरी के चलते आइसोलेशन की आवश्यकता को देखते हुए टीम समझती है कि चिंता और अवसाद का खतरा बढ़ सकता है। नौकरी की असुरक्षा, चिंता और तनाव इसे और बढ़ा देते हैं और सतह पर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं।
ज़ोलो ने अपने निवासियों को बदलती परिस्थितियों से निपटने में मदद करने के लिए विभिन्न उपाय लागू किए हैं और न केवल उसमें उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में खुद को समर्पित किया है, बल्कि जीवन के स्वस्थ तरीकों को आगे बढ़ाने के लिए ज़ोलो-इट्स को प्रोत्साहन प्रदान करने की दिशा में भी काम किया है। ज़ोलो में समुदाय की मजबूत भावना; जिम्मेदारी, देखभाल और प्रतिबद्धता के मजबूत मूल्यों पर बनाई गई है और यह नई पहल के साथ अधिक मजबूत होगी।”
ज़ोलो ने हाल ही में इंवेस्टकॉर्प, नेक्सस वेंचर्स पार्टनर्स, मिराए एसेट्स, ट्रिफेक्टा कैपिटल से $ 56 मिलियन सीरीज़ सी फण्डरेज़ जुटाए हैं, जिसमें कुल राशि 90 मिलियन डॉलर है।


