- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
ज़ुनैद मेमन लेकर आएंगे सुपरनॅचुरल स्पेस पर तीन फ़िल्में
फिल्म उद्योग से कुछ वर्षों तक दूर रहने के बाद, ज़ुनैद मेमन वापस आ गए है। दिग्गज फिल्म निर्माता, जिन्होंने अपने नॉमद फिल्म्स लिमिटेड बैनर के तहत 400 से अधिक टीवी विज्ञापनों और लगभग 11 फीचर फिल्मों का निर्माण किया है, इस साल वेतीन फीचर फिल्मों का निर्माण करने के लिए उत्साहित हैं।
सूत्रों का कहना है, “ज़ुनैद मेमन हमेशा से ऐसे व्यक्ति रहे है जो चीजों को अपरंपरागत रूप से करते है और वे उसी चीज़ पर विश्वास करता है जो वे मानते है। हिंदी फिल्म उद्योग को बॉलीवुड करार देने का विरोध करना हो ,या किसानों के लिए भारत का पहला कृषि टीवी चैनल ग्रीन टीवी शुरू करना यह उनकी लड़ाई है – उन्होंने हमेशा फर्क किया है। अब, लगभग सात वर्षों के ब्रेक के बाद, वह फिल्म निर्माण में लौट रहे हैं और इस वर्ष वे तीन फिल्मों का निर्माण कर रहे है।
जुनैद विभिन्न प्रकार के जेनर्स को सामने लाने की योजना बना रहे है, इस पर वे कहते है “इन फिल्मों के साथ, मैं कुछ ऐसा प्रयास कर रहा हूं जो हिंदी सिनेमा में पहले नहीं किया गया है। मैं इस सुपरनॅचुरल जेनर का पर्याय बनना चाहता हूं , मैं इसे एक तरह से खुद की कोशिश कर रहा हूं, जैसे कि रामसे ब्रदर्स डरावनी फिल्मों के विशेषज्ञ हैं। इन तीन फिल्मों के अलावा, कुछ और भी हैं जो अगले साल फ्लोर पर होगा । मैं 2021 के मध्य तक उनके बारे में एक घोषणा करूंगा।


