- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जूनो जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया ‘फ्यूल गार्ड’, इंडस्ट्री का पहला ऐसा ऐड-ऑन जो ब्लेंडेड फ्यूल से इंजन को होने वाले नुकसान पर देगा सुरक्षा
यह नया ऐड-ऑन भारत में बदलती फ्यूल टेक्नोलॉजी के बीच कार मालिकों को अतिरिक्त सुरक्षा और भरोसा देगा
मुंबई, 10 सितंबर 2026: बीमा को आसान, दोस्ताना और पारदर्शी बनाने के लिए काम कर रही नए जमाने की डिजिटल बीमा कंपनी जूनो जनरल इंश्योरेंस ने कार मालिकों के लिए ‘फ्यूल गार्ड’ नाम से नया कार इंश्योरेंस ऐड-ऑन लॉन्च किया है। यह इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला ऐड-ऑन है, जिसे भारत में मंजूरी वाले ब्लेंडेड फ्यूल के बढ़ते इस्तेमाल और बदलती व्हीकल टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
ब्लेंडेड फ्यूल का इस्तेमाल बढ़ने के साथ कारों की फ्यूल और इंजन टेक्नोलॉजी में भी बदलाव हो रहा है। फ्यूल गार्ड का उद्देश्य यह है कि कार बनाने वाली कंपनी की मंजूरी वाले ब्लेंडेड फ्यूल से सीधे तौर पर होने वाले दुर्घटनावश और अचानक नुकसान की स्थिति में इंजन तथा फ्यूल सिस्टम के कुछ तय कंपोनेंट्स को अतिरिक्त सुरक्षा मिले। इससे कार मालिकों को अपने वाहन को लेकर ज्यादा भरोसा और निश्चिंतता मिलेगी।
यह कवर 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद रजिस्टर्ड प्राइवेट कारों के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिए जरूरी है कि कार बनाने वाली कंपनी ने इस्तेमाल किए जा रहे संबंधित ब्लेंडेड फ्यूल को मंजूरी दी हो। साथ ही, वाहन की मेंटेनेंस कंपनी के तय शेड्यूल के अनुसार होनी चाहिए और इंजन या फ्यूल सिस्टम में बिना इजाजत का कोई बदलाव नहीं किया गया होना चाहिए। फ्यूल गार्ड को उन प्राइवेट कार पैकेज, स्टैंडअलोन ओन-डैमेज और बंडल्ड पॉलिसी के साथ लिया जा सकता है, जिन पर यह लागू होता है। यह 3 साल की लॉन्ग-टर्म पॉलिसी में भी उपलब्ध होगा।
जूनो जनरल इंश्योरेंस की एमडी और सीईओ शनाई घोष ने कहा, “फ्यूल गार्ड के पीछे एक सरल विचार है: जैसे-जैसे मोबिलिटी का सिस्टम बदल रहा है, वैसे-वैसे इंश्योरेंस कवर को भी बदलना चाहिए। जूनो में हम लगातार यह देखते रहते हैं कि मोबिलिटी में हो रहे बदलाव ग्राहकों की उम्मीदों और कार ओनरशिप के अनुभव को कैसे बदल रहे हैं। फ्यूल गार्ड इसी समझ को आसान और व्यावहारिक समाधान में बदलने की हमारी कोशिश है, ताकि इंश्योरेंस प्रोटेक्शन रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा काम का बने।”
फ्यूल गार्ड के साथ जूनो ने अपने मोटर इंश्योरेंस को ग्राहक की जरूरत के और करीब पहुंचाया है। यह नया ऐड-ऑन सामान्य जोखिमों से आगे बढ़कर कार रखने से जुड़े खास पहलुओं को ध्यान में रखता है।


