- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ज़नरूफ ने आरडब्ल्यूए और एसएमई को प्रतिस्पर्धी बढ़त प्रदान करने हेतु, कमर्शियल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस की घोषणा की
गुरुग्राम 9 अगस्त 2021: ज़नरूफ टेक प्राइवेट लिमिटेड, भारत की नंबर वन स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी कंपनी, ने आरडब्ल्यूए सोसायटी, एसएमई, निजी आवासीय अपार्टमेंट और अन्य कॉर्पोरेट और कमर्शियल सेट सहित कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए एनर्जी मैनेजमेंट और सोलर सॉल्यूशंस की घोषणा की है। ये सिस्टम्स उपक्रमों को IoT- आधारित स्मार्ट डिवाइस के द्वारा उनके एनर्जी के खपत की जांच में मदद करेंगे और कस्टमाइज्ड सोलर पॉवर सेट-अप से बिजली का उत्पादन करेंगे, जो उनकी एनर्जी कॉस्ट को कम करेगा।
एसएमई और किसी भी अन्य कमर्शियल वेन्चर के लिए, ये प्रोजेक्ट्स एनर्जी को बढ़ाकर नियमित उत्पादन करेंगे, जो एक बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा में आवश्यक लाभ देंगे। ज़नरूफ इन प्रोजेक्ट्स को तीन भाग, मॉनिटरिंग, जनरेशन और रिकवरी में निर्धारित करता है।
पहले भाग में, बिजनेस वास्तविक समय में अपनी मशीनरी की एनर्जी की खपत की जांच करेंगे। दूसरे भाग में एक सोलर पैनल सिस्टम शामिल है जो मुफ्त एनर्जी का उत्पादन करेगी। तीसरा भाग पहले दो को जोड़ता है और इनवेस्टमेंट पर अधिक रिटर्न देने के साथ-साथ एनर्जी कॉस्ट को रिकवर करने में मदद करता है।
“हमारे पोर्टफोलियो में कमर्शियल सोलर के जुड़ने से भारत में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता आगे बढ़ी है इन प्रोजेक्ट्स को अपनी श्रेणी में बेहतरीन IoT टेक्नोलॉजी द्वारा सहयोग किया जाता है, जो बेहतरीन खपत के साथ-साथ बिजली के अधिक उत्पादन में मदद करते हैं। इसके अलावा, हमने ईज़ी पेमेंट ऑप्शन्स के साथ इन सिस्टम्स को और अधिक आकर्षक बना दिया है जिसमें कम लागत वाले सोलर लोन भी शामिल हैं।” ज़नरूफ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्राणेश चौधरी ने कहा।
प्राणेश चौधरी ने कहा कि यह पुष्टि करने के लिए कि एनर्जी की बर्बादी ना हो, हम वेन्चर ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम करेंगे, और अपनी पूंजी को अन्य कार्यों के लिए जल्द से जल्द फ्री करेंगे।


