- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
भारतीय टेलीविजन पर पहली बार भगवान शिव के बाल रूप की एक अनकहीकहानी, ‘बालशिव’ एण्डटीवीपर!
हर उम्र के दर्शकों के बीच पौराणिक कहानियों का हमेशा से ही आकर्षण और आस्था रही है। उन्होंने हमेशा दर्शकों को अनिश्चित समय में सही दिशा और सुरक्षा की राह दिखाई है। एण्डटीवी भारतीय टेलीविजन पर पहली बार लेकर आ रहा है एक माइथोलाजिकल शो, भगवान शिव के बाल रूप की एक अनसुनी और अनकही कहानी ‘बालशिव’। भगवान शिव और उनके विभिन्न अवतारों से जुड़ी आकर्षक कहानियों में से एक बाल शिव और उनके बाल रूप की कहानी कभी नहीं सुनायी गयी!
भगवान शिव ने कई अवतार लिए थे लेकिन उन्होंने बचपन और मां के प्यार का अनुभव कभी नहीं किया। ज़ीस्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘बालशिव’ में मां और बेटे के अटूट रिश्ते (महासती अनुसूया और बाल शिव) की अनकही पौराणिक कथा पेश की जायेगी। इसमें उनके बचपन और आत्म-ज्ञान के विभिन्न अध्यायों के माध्यम से उन कहानियों को दर्शाया जायेगा।
‘बालशिव’ जल्द आरहा है एण्डटीवी पर!


