- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
कलर्स के सितारा में सायंतनी घोष ने विषकन्या की भूमिका निभाई
कलर्स के लोकप्रिय अलौकिक शो सितारा में, दर्शक वर्तमान में हाई वोल्टेज ड्रामा देखेंगे कैंसे वह विषकन्याओं के खिलाफ अकेले लड़ रही है। कहानी को ध्यान में रखते हुए, टेलिविज़न की लोकप्रिय अभिनेत्री सायंतनी घोष की एंट्री के साथ कहानी में एक बड़ा मोड़ आएगा, जो कि विषकन्याओं की देवी महामा की भूमिका करेगी।
महामा अपनी शक्तियों के साथ विषकन्याओं को सितारा के खिलाफ लड़ने और उसका बदला लेने में मदद करेंगे। उनकी एंट्री आगामी एपिसोड में ड्रामे को आगे बढ़ाएगी।
अपने शक्तिशाली चरित्र को ध्यान में रखते हुए, सायंतनी को बहुत नाटकीय रूप दिया गया है। काले और सुनहरे पोषाक के साथ मेल खाते हुए भारी सोने के गहनों को उनके समकालीन लुक के साथ डिज़ाइन किया गया है। शाही देवी के रूप को पूरा करने के लिए, एक काले टोपी और एक शानदार तारा को महत्वपूर्ण तत्वों के रूप में जोड़ा गया है।
अपने चरित्र और अलौकिक शैली के लिए प्यार के बारे में टिप्पणी करते हुए, सायंतनी घोष ने कहा, “अलौकिक शो में दर्शकों ने बहुत उतार-चढ़ाव देखा है और मुझे खुशी है कि मुझे इस भूमिका को निभाने की पेशकश की गई है। मुझे विषकन्याओं की देवी महामा के रूप में देखा जाएगा और देवी होने के नाते, वह सभी के बीच सबसे शक्तिशाली विषकन्या है। वह सितारा के खिलाफ लड़ने और राजगुरुओं के जाल से अन्य विषकन्याओं को सुरक्षित निकालने में मदद करने के उद्देश्य से आती है। मैं वास्तव में इस शो का हिस्सा बनना चाहती हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं इस भूमिका के साथ दर्शकों का मनोरंजन जारी रखूंगी।”


