- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
क्या “साहो” के साथ एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरवात करेंगे प्रभास?
सुपरस्टार प्रभास अपनी आगामी एक्शन फिल्म “साहो” के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। हाल ही में बड़े पैमाने पर रिलीज किये गए फ़िल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है जिसने फ़िल्म के प्रति जनता को अधिक प्रत्याशित कर दिया है।
अद्भुत विसुअल, खूबसूरत नज़ारे और दमदार एक्शन से भरपूर “साहो” न केवल एक ‘बिग बजट’ फ़िल्म है बल्कि “धूम” के बाद भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म हैं। साल 2004 में रिलीज हुई “धूम” उस दौर में एक ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म थी और एक सफ़ल एक्शन फ्रेंचाइजी है।
चूंकि अब “साहो” को भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म माना जा रहा है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि क्या प्रभास “साहो” के साथ एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरवात करेंगे है?
फ़िल्म के टीज़र और ट्रेलर में एक्शन की झलक देखने के बाद, यह कहना गलत नहीं होगा साहो की रिलीज के साथ आप भी “साहो की दुनियां” में प्रवेश करने के लिए तैयार हो जाइए। दिलचस्प बात ये है कि हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली इस फ़िल्म को किसी भी भाषा में डब नहीं किया गया है बल्कि “साहो” को इन तीन अलग-अलग भाषाओं में शूट किया गया है।
सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है “साहो” में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
“साहो” एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


