- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
चौकीदारी करने वाली महिला की सिर कुचलकर हत्या
इंदौर. बुधवार रात एरोड्रम क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई. हत्यारे ने उसे सोते समय ही मौत के घाट उतार दिया. महिला चौकीदार का काम करती थी.
एरोड्रम टीआई आर डी कानवा के अनुसार महिला की पहचान कालीबाई पति तूफान सिंह के रूप में हुई है. कालीबाई केदारनगर में निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम करती थी. कल रात वह अपनी झोपड़ी के बाहर ईंटो पर सो गई थी. सुबह काफी देर तक वह नहीं उठी तो उसके बेटे अमर ने उसे जगाने की कोशिश की. बेटे ने मां के चेहरे से साड़ी हटाई तो उसका सिर कुचला हुआ मिला. एडीशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया की सोते समय ही महिला का पत्थर से सिर कुचला गया है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हुई है. मौके पर फोरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची. मामले में जांच जारी है. बताया जा रहा है कि महिला के पैर के कड़े भी गायब हैं.


