- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
दूसरों के दुख में भागीदारी ही सच्ची समाज सेवा
अग्रसेन सोशल ग्रुप के नए संचालक मंडल का शपथविधि समारोह
इंदौर. दूसरों के दु:ख में सहभागी बनना ही सच्ची समाजसेवा है. दूसरों के दु:ख दूर करेंगे तो स्वयं के दु:ख अपने आप समाप्त हो जाएंगे. अग्रसेन सोशल ग्रुप समाज के जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे और उनकी मदद करें. समाज सेवा में नि:स्वार्थ और निश्छल भाव होना चाहिए.
ये प्रेरक उद्बोधन समाजसेवी प्रेमचन्द गोयल ने कल्याण रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में अग्रसेन सोशल ग्रुप के 2018 के संचालक मण्डल के शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राजेन्द्र गर्ग ने की. प्रारंभ में कार्यक्रम समन्वयक राजेश गर्ग, प्रमुख संचालक शिव जिंदल सहित 18 संचालकों एवं 5 कार्यकारिणी सदस्यों को मुख्य अतिथि प्रेमचन्द गोयल ने समाज सेवा के साथ इंदौर को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने की भी शपथ दिलवायी.
अतिथि स्वागत एस.आर.गुप्ता, विनोद गोयल,एवं राजू बंसल आदि ने किया. साथ ही वर्षाकाल मे 500 पौधे लगाने का संकल्प भी ग्रुप के सदस्यों ने लिया. वर्ष 2017 के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, गुजराती कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य नियुक्त किये जाने पर प्रो. गोविन्द सिंघल एवं कार्यक्रम संयोजक मीना गोयल का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन ंबी.एम.गुप्ता ने किया। आभार कमलेश चौधरी ने माना.
इन्होंने शपथ ली
राजेश गर्ग, शिव जिंदल,एस.आर.गुप्ता, संजय मंगल,विनोद गोयल, प्रो. गोविंद सिंघल, गोपाल गर्ग, बी.एम. गुप्ता,शरद गोयल, सुरेश रामपिपलिया, राजूबंसल, मनोज बंसल,सतीश बसंल, दुर्गेश अग्रवाल, मनीष मित्तल, महिला डायरेक्टर शशि गर्ग, सविता जिंदल,प्राची गर्ग, डिम्पल अग्रवाल, कार्यकारिणी में राजकुमार बंसल, प्रवीर बंसल, प्रकाश अग्रवाल एवं हिमांशु सिंघल ने शपथ ली.
साधारण सभा में अनेक निर्णय
इस अवसर पर ग्रुप की साधारण सभा भी हुई जिसमें सेवा के कई नये प्रकल्प शुरू करने का निर्णय लिया गया. इनमें इंदौर में बाहर से आकर होस्टल में रहकर पढऩे वाली छात्राओं को ग्रुप से जोड़कर उन्हे हर सम्भव शैक्षणिक एवं अन्य सहायता प्रदान करना प्रमुख है. साथ ही बालिकाओं को सायकल वितरण,शैक्षणिक प्रतिभाओ के सम्मान, महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया. 33वां अ.भा. अग्रवाल परिचय सम्मेलन 22 से 24 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि अग्रसेन सोशल ग्रुप बिना अध्यक्ष- महामंत्री के 18 संचालको द्वारा संचालित समाज सेवा की अग्रणी संस्था है.


