- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
नावार्ड के सहयोग से होगा अधोसंरचनाओं का निर्माण
102 नये आंगनवाड़ी भवन, तालाब, रोड, गोदाम सहित अन्य काम होंगे
इंदौर. इंदौर जिले में नावार्ड के सहयोग से 102 नये आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण किया जायेगा.इसके साथ ही तालाब, रोड, गोदाम सहित अन्य अधोसंरचनाओं का विकास भी होगा, इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही हैं। यह कार्य योजना शीघ्र ही मंजूरी के लिए भोपाल भेजी जाएगी. आंगनवाडिय़ों में पेयजल व्यवस्था के लिए बोरिंग, शौचालय, बॉउंडरी वॉल आदि की व्यवस्था भी रहेगी। इसके साथ ही जिले में कल्याणियों (विधवाओं) को स्वरोजगार तथा अन्य रोजगार मूलक गतिविधियों से जोडऩे के लिए अभियान भी चलाया जाएगा.
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति तथा समयसीमा के आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक में दी गई. बैठक में अपर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े, अजय देव शर्मा तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मीना सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने इंदौर जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन के लिए चलाये जा रहें अभियान की प्रगति की विशेष रूप से समीक्षा की. इस दौरान उन्होने निर्देश दिये कि सभी श्रमिकों का पंजीयन अनिवार्य रूप से किया जाये। कोई भी पात्र श्रमिक पंजीयन से वंचित नहीं रहें.उन्होने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिय कि वह सत्यापित सभी हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अनुसार लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। सभी विभाग इस माह के अंत तक लाभार्थियों की सूची तैयार कर लें। जिले में आगामी 13 जून को सम्मेलन आयोजित कर इन लाभार्थियों को लाभ का प्रमाण-पत्र वितरित किया जाएगा. इस अवसर पर अपर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने बताया कि जिले में असंगठित क्षेत्र के 7 लाख 22 हजार श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका हैं। इनमें से 5 लाख श्रमिकों का सत्यापन हो गया हैं। शेष श्रमिकों के सत्यापन की कार्यवाही जारी हैं. कलेक्टर श्री वरवड़े ने आधार कार्ड बनाने के लिए केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिये।


