- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
अधिकारी, कर्मचारियों को दिलाई शपथ
आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया
इंदौर. राज्य शासन के निर्देश पर आज आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस दिन पूर्वान्ह 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में आतंकवादी विरोधी शपथ दिलाई गई.
कलेक्टर निशांत वरवड़े ने कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद तथा हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई. इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय श्री कैलाश वानखेड़े व श्री अजय देव शर्मा भी उपस्थित थे. अधिकारी /कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई कि हम भारतीय अपने देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेगें। उन्होने हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वली और विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की भी शपथ ली.


