- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
पर्यावरण प्रदूषण के लिये करेंगे कार्य
इंदौर. मप्र. पंजाबी महिला विकास समिति का अष्ठम संभागीय सम्मेलन हॉटल सोलारिस में आयोजित किया गया जिसमें इंदौर, देवास, उज्जैन, महिदपुर, तराना, शामगढ, मंदसौर, विदिशा, महू, खंडवा, छिंदवाडा, इटारसी, धार एवं बुरहानपुर की सदस्याओं ने भाग लिया।
डिस्ट्रीक्त प्रेसीडेंट वीणा साहनी के अतिथ्य में आयोजित इस अधिवेशन में सभी शहरों से आई हुई सदस्याओं ने बैनर प्रेजेनटेशन द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई डिस्ट्रीक्ट सचिव मनबीर नारंग ने सचिव प्रतिवेदन द्वारा सत्र 2016-18 में किये गये सेवा कार्यो की जानकारी दी। श्रीमति वीणा साहनी ने अपने उदबोधन में कहा कि आगामी सत्र में हम अपनी नियमित समाजसेवी गतिविधियों के साथ विश्व पर मंडराते हुए भावी संकट पर्यावरण प्रदूषण पर विशेष रूप से कार्य करेंगे जिसके लिए डिस्ट्रीक्ट प्रोजेक्ट होगा।
पर्यावरण को दे उपहार
प्रदूषण पर करे प्रहार। संस्था द्वारा एलआईजी गुरूद्वारे में संचालित किए जा रहे महिला प्रशिक्षण केन्द्र हेतु एक सिलाई मशीन भेंट की गई जो जसबीर होगा द्वारा प्रदान की गई। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में पंजाबी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब की आवाज लोगगीत, गिद्दे, टपे, बोलियां एवं भांगडे तथा नृत्यनाक्तिओं का सुंदर मंथन कर पंजाबी संस्कृति को जीवंत किया गया। पंजाबी सराफ द्वारा लकी ड्रॉ खोला गया एवं विजेताओं को पुरस्कार दिये गये। बैनर प्रेजेन्टेशन का संचालन इंदु नागपाल ने किया एवं अंजु शर्मा एवं कनिका गुलाटी ने किया एवं आभार निशि गंभीर ने माना।


