- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
प्रदर्शनी में दिखे कला के कई रंग
इंदौर,. दो दिनी कला प्रदर्शनी कला के रंग का आयोजन क्रिएट स्टोरीज द्वारा जा रहा है पहले दिन इसका उद्घाटन समाजसेविका पद्मश्री जनक पलटा , कलाकार शुभा वैद्य, फिटनेस फ्रीक आरती महेश्वरी और एनजीओ के बच्चों द्वारा किया गया.
आयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि इसमें 29 कलाकारों ने हिस्सा लिया जिन्होंने पेंटिंग्स, फोटोग्राफी, स्केच, डिजिटल आर्ट, मयूरल पेंटिंग, आर्ट वर्क का प्रदर्शन किया है जो कि 8 साल से 62 साल तक के कलाकारों की है. इस आयोजन का मकसद उन सभी को प्लेटफार्म देना है जो की कला के छेत्र में रूचि रखते है या सीखना चाहते है क्योंकि कलाकार के अंदर कला अपने आप होती है, जिसे हम जज नहीं कर सकते. सीनियर आर्टिस्ट शुभा वैद्य ने बताया कि अलग अलग कला के रंगों को देखने को मिला एवं यहाँ सभी आर्टिस्ट सीखना चाहते है और समझ कर आगे बढऩा चाहते है. सैकड़ों लोगों ने कला के रंग में कलाकारों के रंगों को देखा एवं स्कूल्स के फाइन आर्ट्स के बच्चो ने यहाँ विजिट किया कलाओं को देखा और समझा.
इनकी पेंटिंग हुई प्रदर्शित
प्रदर्शनी में आर्टिस्ट्स कृतिका साहू ने पेपर क्विलिंग, अदिति भंडारी, सचिन मतकर, सुयश विज, नेहा वाधवानी ने फोटोग्राफी, डॉ. संजय महेश्वरी ने म्यूरल पेंटिंग, अनिमेष सिंघई, मानस गुप्ता, तुहिना कौल, स्वप्निल जैन, निधि अग्रवाल, राधा सत्यनायक, श्रद्धा भिड़े, दिशा मिधा, खुशी महेश्वरी, जेराज जैन, अंकिता श्रीवास्तव, डॉ. अनु उकंडे, नाजनीन बैग, सूर्यभान मेरावी, महिमा शहाने, सुयश सत्रवाला, निक्की मुछाल, आकृति दुबे, अर्चना निमोणकर, पूरब सचदेव, गौरी वशिष्ठ, उमेश मेरावी, राजेश्वर सेठ ने पेंटिंग्स एवं डी.पी. श्रीवास्तव,, पेपर द्वारा बने गयी राखियाँ और फ्रेंडशिप बंद एन.जी.ओ के बच्चों, आर्ट वर्क प्रदर्शित किए है.


