- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फूल की कली देकर जताया विरोध
कांग्रेसियों ने 85 पेर्टेल पम्पों पर मूल्यवृद्धि के खिलाफ मोर्चा खोला
इन्दौर. पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ अनूठा आंदोलन किया. कांग्रेसियों ने आज पेट्रोल पम्पों पर प्रदेश व्यापी जनसंवाद आन्दोलन चलाया. उन्होंने वाहन चालकों से जनसंवाद कर कांग्रेस की यूपीए सरकार के कार्यकाल के पेट्रोल भाव और वर्तमान सरकार में लगातार पेट्रोल-डीजल भाव में हो रही मूल्यवृद्धि के अंतर को बताया गया. उन्होंने इस दौरान फूलों की कलियां भी वाहन चालकों को भेंट की.
पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में हो रही वृद्धि के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथजी के नेतृत्व में प्रदेशभर के पेर्टेल पम्पों पर आज जनसंवाद आन्दोलन चलाया गया. इसी तारतम्य में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रमोद टंडन के नेतृत्व में शहर के 85 पेट्रोलल पम्पों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ नवागत मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों ने वाहन चालकों से जनसंवाद कर कांग्रेस की यूपीए सरकार के कार्यकाल के पेर्टेल भाव एवं वर्तमान की नरेन्द्र मोदी सरकार के राज में चार साल में लगातार पेर्टेल-डीजल भाव में हो रही मूल्यवृद्धि के अंतर को बताया गया. श्री टण्डन ने कहा कि शहर के पेट्रोल पम्पों पर आने वाले वाहन चालकों को फूलों की कलियां देकर केन्द्र सरकार द्वारा की जा रही बेतहाषा मूल्यवृद्धि के खिलाफ जनता को आगाह करने का निर्देश भी दिया. शहर कांग्रेस के स्थायीमंत्री प्रकाश महावर कोली एवं प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने बताया कि यूपीए की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कच्चा तेल 100 से 125 रूपये प्रति बेरल डॉलर होने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने लोगों को 65 से 70 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल उपलब्ध कराया था. आज नरेन्द्र मोदी की सरकार में आमलोगों को 80 से 82 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। इसी कारण कमरतोड़ महंगाई से आमजन त्रस्त हो चुका है। कांग्रेस के इस जनसंवाद आन्दोलन को शहर की जनता का भारी समर्थन मिला। कई पेर्टेल पम्पों लोगों ने मोदी सरकार को कोसा.


