- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आरटीओ में विवाद के बाद चाकूबाजी, तीन घायल
आपत्ति दर्ज करवाने गया था गाड़ी मालिक
इंदौर. आरटीओ कार्यालय में बुधवार को दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई. इस दौरान तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. चाकू बाजी करने के बाद एक पक्ष के लोग अपनी कार में बैठकर फरार हो गए. विवाद एक कार को लेकर हुआ था. मामले में कार का मालिक आपत्ति दर्ज करवाने पहुंचा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों के नाम रवि, जितेंद्र और रंजीत निवासी प्रजापति नगर हैं. तीनों भाई हैं. इनकी स्कॉर्पियो कार कुछ समय पहले फाइनेंस कंपनी ने सीज की थी. इसके बाद कंपनी ने कुछ लोगों को यह गाड़ी बेच दी. तीनों भाई आरटीओ में इसी बात की आपत्ति लगाने के लिए आए थे. रवि ने बताया कि हमारी कार कुछ समय पहले फायनेंस कंपनी ने सीज कर ली थी. कुछ समय बाद कंपनी ने कार को कुछ लोगों को बेच दी. जानकारी लगने पर हम आपत्ति दर्ज करवाने आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे. आरटीओ में आपत्ति दर्ज करवाने जैैसे ही हम पहुंचे, गाड़ी खरीदने वाला पक्ष भी वहां आ गया और हमसे विवाद करने लगा.

विवाद ने पलभर में उग्र रूप ले लिया और एक दूसरे पर दोनों पक्ष लात-घूसे बरसाने लगे। इसके बाद गाड़ी खरीदने वाले पक्ष ने तीनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद वे लोग कार में सवार होकर फरार हो गए. हमले की जानकारी लगते ही तत्काल आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी बाहर आए तो तीनों भाई लहूलुहान पड़े थे. रघुवंशी ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.


