- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
यातायात नियमों की जागरूकता के लिए निकाली रैली
इंदौर. सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के 29वें संस्करण के लिये राइड-शेयरिंग कंपनी ओला ने इंदौर पुलिस के साथ साझेदारी की है. 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक देश भर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इसका उद्देश्य लोगों को जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने के लिये प्रोत्साहित करना और यातायात के नियमों के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ की थीम पर आधारित है.
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जारी कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में ओला ने इंदौर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिये एक रैली का आयोजन किया. इस रैली को गुरूवार को हरी झंडी दिखाई गई. इस अवसर पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे. इस रैली में 40 से अधिक ओला कैब्स ने हिस्सा लिया. इन कैब्स पर सड़क सुरक्षा संदेश और बैनर्स लगे थे। ये कैब्स शहर के कोने-कोने में मौजूद थे. रैली की शुरूआत रीगल तिराहे में एसपी के ऑफिस से की गई. इस सहयोग के हिस्से के रूप में ओला ड्राइवर पार्टनर्स ने लोगों के साथ संवाद किया, यातायात के नियमों का पालन करने के लिये उन्हें प्रोत्साहित किया और सड़क सुरक्षा पर पर्चे बंटवाये. इस अवसर पर भाजपा विधायक श्री रमेश मेंदोला मुख्य अतिथि थे. साझेदारी के विषय में चर्चा करते हुये ओला के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स विजय घाडगे ने कहा हमने समूचे भारत में विभिन्न सरकारी संस्थाओं के साथ साझेदारी की है ताकि सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम में हम उनका सहयोग कर पायें. इस कार्यक्रम की थीम है सड़क सुरक्षा.जीवन रक्षा. इंदौर में एक विशेष कार रैली के जरिये सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिये शहर के पुलिस विभाग के साथ भागीदारी कर हमें बेहद गर्व हो रहा है। सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता भी है।


