- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
हाथ की नस काट बना रहा था शादी का दबाव
इन्दौर. एक मनचला हास्टल में रहने वाली छात्रा पर हाथ की नस काटकर शादी का दबाव बना रहा था. यही नहीं उसने एक निजी फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी. वी केयर फॉर यू की टीम ने मनचले को गिरफतार कर लिया है.
अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने शिकायत की थी कि मैं जोबट जिला धार की रहने वाली हंू और हॉस्टल में रहकर 12 वीं क्लास की पढ़ाई कर रही हूं. मेरे पूर्व क्लासमेट का दोस्त दीपेश, जो कि बाणगंगा में रहता है. दीपेश से मेरी सामान्य दोस्ती थी. दीपेश मेरे हॉस्टल के बाहर शराब पी कर आता है और अपनी हाथ ही नस काट लेता है और मुझे बार-बार कोर्ट मैरेज करने को बोलता है. दीपेश की इन्हीं हरकतों के कारण मैं होस्टल से बाहर नहीं निकल पा रही हूं. दीपेश के पास मेरी कुछ पर्सनल फोटो हैं, जिसको दीपेश सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है. इसी कारण सेे मैंने उसे मिलने सें मना कर दिया,तो दीपेश नेे मेरी फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी. शिकायत पर कार्यवाही करते हुए वी केयर फॉर यू की पुलिस टीम द्वारा मनचले दीपेश पिता दुर्गेश राजगुरू (20) निवासी 78 वृदांवन कॉलोनी बाणगंगा को पकड कर पुलिस थाना अन्नपूर्णा के सुपूर्द किया है.


