- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
अनुयोगाचार्य वीररत्न विजयजी के सान्निध्य में 18 अभिषेक महाविधान
एक शाम गुरूदेव के नाम कार्यक्रम में सैकड़ों समाज बंधु हुए शामिल
इन्दौर. श्री शीतलनाथ माणिभद्र जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट में आयोजित तीन दिवसीय गुरूओं की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सैकड़ों समाज बंधुओं की उपस्थित 18अभिषेक महाविधान का दिव्य आयोजन हुआ. इसमें हजारों समाज बंधुओं ने भगवान का अभिषेक कर उनसे प्रार्थना की.
श्री शीतलनाथ माणिभद्र जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट एवं श्रीसंघ से जुड़े युवा राजेश जैन ने बताया कि अनुयोगाचार्य प्रवर वीररत्न विजयजी तथा साध्वी मंडल के सान्निध्य में 18 अभिषेक महाविधान की सभी विधियां संपन्न कराई गई. मंगलवार को महोत्सव के तहत 18 अभिषेक की विवेचना, विविधता तथा प्रधानता के संदर्भ में कहा अनुयोगाचार्य वीररत्न विजयजी ने कहा कि प्रभु का अभिषेक प्रभु की शुद्धि के लिए नहीं हमारे मन वचन तथा आचरण की शुद्धि के लिए हैं.
इस विधान में 68 तीर्थों की मिट्टी, 51 नदियों का जल तथा 108 अलोकिक औषधियों का उपयोग किया गया। वहीं शाम को द्वारकापुरी स्थित श्री शीतलनाथ माणिभद्र जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट एवं श्रीसंघ द्वारा एक शाम गुरूदेव के नाम कार्यक्रम का आयोजन मंदिर प्रागंण में ही आयोजित किया गया. इसमें इन्दौर के सुप्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ महिला मंडल ने भी संगीतमय प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया. मंगलवार को हुए आयोजन के लाभार्थी सुधीर-संगीता सेठिया, संजय मनोज नाहर थे.


