- हर कमर दर्द को मस्कुलर न समझें, पेशाब-मल का कंट्रोल बिगड़े तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
- आमिर, ऋतिक समेत कई बड़े नाम प्रोड्यूसर्स गिल्ड काउंसिल में शामिल, शिबाशिष सरकार लगातार पांचवीं बार बने प्रेसिडेंट
- ‘पंचायत’ के बिनोद यानी अशोक पाठक अब बड़े पर्दे पर दिखाएंगे अपना नया अंदाज़, ‘रानी ड्रायक्लीनर्स’ से करेंगे हिंदी फीचर फिल्म में डेब्यू
- Sidharth Malhotra Starrer The Vvaan Opens Well at the Box Office, Stands Tall Amid Avengers: Endgame Re-run and Paradise
- आईएसए मैराथन 1.0: एक दौड़ में दिखेगी इंदौर की आईटी इंडस्ट्री की ताकत
अनुराग बने राज्य स्नूकर चैंपियन
इंदौर । म.प्र. बिलियर्डस् व स्नूकर एसोसिएशन की मेजबानी मे खेली गई राज्य 6 रेड स्नूकर स्पर्धा मे भोपाल के अनुराग गिरी विजेता रहे।
नेहरू स्टेडियम स्थित अकादमी मे खेले गए रोचक खिताबी मुकाबले मे अनुराग ने अपने ही शहर के पीयूष कुशवाह को सात फ्रेमो की मेराथन भिडंत के बाद 4-3 से पराजित किया। दोनो खिलाडीयो ने अपने दमदार प्रदर्शन से प्रभावित किया। इसमे पूर्व खेले गए सेमीफायनल मे अनुराग ने रतलाम के मो. हुसैन को 4-3 से तथा पीयूष ने इंदौर की अमी कमानी को 4-2 से मात दी थी। तिसरे स्थान के लिए हुई भिडंत मे मो. हुसैन ने अमी कमानी को 3-0 से परास्त किया।
स्पर्धा के पुरस्कार यश पुराणिक व म.प्र. बिलियर्डस् व स्नूकर एसोसिएशन के अध्यक्ष भोलू मेहता के आतिथ्य मे वितरित किए गए। संचालन सुजीत गेहलोत ने किया तथा आभार अशोक सेठी ने माना। विजेता को आकर्षक ट्रॉफी के साथ 15,000, उपविजेता को 7500 तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाडी को 3000 हजार रूपये र्की इंनामी राशि भी प्रदान की गई। इस स्पर्धा मे अमी कमानी को सर्वाधिक 60 अंको का बे्रक लगाने पर विशेष रूप से नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। स्पर्धा मे प्रदेश के 60 से ज्यादा खिलाडीयों ने अपनी चुुनौती पेश की थी।


