- Akshay Kumar opens up about playing a psychopath in Haiwaan on Kaun Banega Crorepati 18
- Saif Ali Khan recalls being nervous around Mr. Amitabh Bachchan during shooting film ‘Eklavya’ on Kaun Banega Crorepati 18
- Akshay Kumar revisits a childhood memory of meeting Mr. Amitabh Bachchan on the sets of Bemisal on KBC 18
- Akshay Kumar spills the beans on Saif Ali Khan and Kareena Kapoor’s early romance days
- Abhishek Banerjee Defends Mirzapur’s Violence, Says “Sholay, Animal and Dhurandhar Faced the Same Criticism”
अवैध सट्टा खाते 6 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर। थाना चंदन नगर पुलिस ने अवैध सट्टा खाने वाले 6 आरोपियों को गिरप्तार किया है। आरोपियों से आठ मोबाईल फोन सहित लाखों का हिसाब और नगदी बरामद की है।
चंदन नगर थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि हरिओम नगर एवं धार रोड़ गडरिया मोहल्ला में 6 व्यक्ति सट्टा ले रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से 6 व्यक्तियों को पकड़ा। उन्होंने पूछताछ मेें अपने आनंद पिता मांगीलाल राठौर निवासी श्रीकृष्ण कालोनी, प्रवीण उर्फ पप्पी पिता गुलाब सिंह ठाकुर निवासी डेरी कालोनी, टिल्लू उर्फ भूपेन्द्र पिता गुलाब सिंह ठाकुर निवासी गडरिया मोहल्ला, अमन पिता गौरीशंकर निवासी दामोदर नगर, चंकी पिता जयकिशन आहूजा निवासी खातीवाला टैंक और रंजित पिता शेर सिंह निवासी गुरूशंकर नगर बताया। पुलिस ने आरोपियों से आठ मोबाइल फोन, सट्टा पर्चियां, लाखों रूपये का हिसाब किताब सहित नगदी 17,600 रूपये बरामद किये। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर, उनि. विशाल यादव, सउनि. विनोद कुमार गोड़, प्रआर. राकेश सिंह, आर. विनोद शर्मा, आर. जोगेश लश्करी तथा आर. अभिषेक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


