- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इस्तीफा दे: झा
प्रदेश की साढे सात करोड़ जनता से तुरंत माफी मांगे
इंदौर. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का बयान भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बलात्कारी प्रदेश बना दिया है. ये प्रदेश की साढे सात करोड़ जनता का अपमान है. उनका यह बयान बहुत ही शर्मनाक है, इसके लिये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. हम जनता का अपमान किसी को नहीं करने देंगे.
यह बात आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद व जन आर्शीवाद यात्रा के प्रभारी प्रभात झा ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं ऐसी घटनाएं समाज के लिये कलंक हैय इन घटनाओं से सभी को दुख होता है, इस पर भी कांग्रेस द्वारा राजनीति करना बेहद दुखद है। ये कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है.
उन्होंने कहा ये संस्कारी प्रदेश है। कोई भी घटना होना सभी के लिये दुखद है, लेकिन ऐसे संवेदनशील मौकों पर राजनीतिक रोटियां सेककर राजनीति करना उचित नहीं है. यह महापाप है. जिस प्रदेश ने आपको जिदंगी दी है विगत 37 साल से सांसद बनाकर रखा है, उसकी जनता के प्रति आपके मनोभाव ऐसे दुषित हो सकते है, जनता के अपमान से बढ़कर शेष कुछ नहीं है. किसी व्यक्ति या पार्टी पर आरोप लगाना, ये अलग बात है वहीं पूरे प्रदेश की जनता पर आरोप लगाना आपकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है ये गंभीर अपराध है.
घटना बेहद दुखद है ऐसी घटना दोबारा ना इसके लिये साझा प्रयास करने होगे, समाज में जागरूकता लाना होगी. आपने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भी सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट व सेशन कोर्ट के माननीय न्यायधीशों को पत्र लिख कर मांग की है कि किसी भी दुष्कर्मी को बख्शा ना जाये.


