- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
छाछ, तेल व नींबू से एरिने की मिट्टी को किया मुलायम
इंदौर. 5 हजार लीटर छाछ, एक हजार लीटर तेल तथा 2 हजार निंबूओं के रस से अंतरराष्ट्रीय महादंगल के एरिना की मिट्टी को मुलायम किया गया और इस दौरान स्वयं केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा मौजूद थे. सुपर कॉरिडोर पर 20 मई को हो रहे इस कुश्ती के भव्य आयोजन के लिए विशाल एरिना तैयार किया गया है. इस एरिना में देश व विदेश के नामी पहलवान अपने दांव-पेंच दिखाएंगे. कोई भी पहलवान चोटिल न हो इसलिए एरिने की मिट्टी को मुलायम किया गया है. यह एरिना अब तक का प्रदेश का सबसे बड़ा एरिना भी है, और इसका पूजन केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, सुदर्शन गुप्ता, एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल, पार्षद टीनू जैन, पप्पू यादव व हैप्पी वर्मा ने किया. श्री सिन्हा ने आयोजन की तैयारी देखकर कहा कि कुश्ती का इतना भव्य आयोजन कराना सराहनीय प्रयास है, इससे पहलवानों को प्रोत्साहन मिलेगा. जिस तरह से यहां का स्टेडियम बनाया गया है, ऐसा लगता है कि यह कोई स्थाई स्टेडियम है. इस दौरान दंगल के आयोजक धीरज ठाकुर, चंदनसिंह बैस, अमिल सुनेल, शुभम ठाकुर, दिग्विजय सिंह, गांधी भाऊ, शेखर ठाकुर व प्रदीप चौहान भी मौजूद थे। स्टेडियम की सभी दिर्घाओं का निर्माण पूर्ण हो गया है। अनेक भव्य मंच भी बनाए गए है। आयोजन पूर्णत: नि:शुल्क है और महिला दर्शकों के लिए अलग से बैठक व्यवस्था की गई है। इस आयोजन के लिए दो करोड़ रुपए का बीमा भी कराया गया है। आज इस महाआयोजन में भाग लेने के लिए सितारा पहलवान नरसिंह यादव, शिल्पी यादव, संदीप तोमर, नवजोत कौर व अन्य पहलवान पहुंच गए है। शनिवार को अन्य देशों के पहलवान भी इंदौर पहुंच जाएंगे।


