- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पढ़ाई और शूटिंग में कैसे संतुलन बनाती हैं सोनाक्षी सवे?
ऐसा लगता है कि स्टार भारत के शो मुस्कान में लीड रोल से छोटे पर्दे पर शुरुआत करने वाली 7 वर्षीय सोनाक्षी सवे ने समय प्रबंधन की कला में महारत हासिल कर ली है. हालांकि हर बार परफेक्ट शॉट देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ने वाली सोनाक्षी इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि शूटिंग शेड्यूल की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित प्रभावित न हो.
अपने जुनून का पीछा करते हुए सोनाक्षी को सेट पर रहना पसंद है. साथ ही वे अपनी पढ़ाई पर भी बहुत ध्यान देती हैं. वह सप्ताह में 3 दिन स्कूल में जाती हैं और शेष 4 दिन शूटिंग करती हैं. यह बाल कलाकार अपनी पढ़ाई और शूट शेड्यूल के बीच काफी संतुलन बनाए रखती है. साथ ही जब वह सेट पर होती है तो हर शॉट के तुरंत बाद चुपचाप एक तरफ बैठकर वह स्कूल में जो कुछ भी सीखती है, अपनी स्कूल की किताबों से उसका रीविजन करती है.
शुरुआत में सोनाक्षी के स्कूल ने उन्हें शूटिंग के लिए जाने की इजाजत नहीं दी लेकिन बाद में प्रबंधन ने आश्वस्त होकर उसे 3 दिन स्कूल आने को कहा. सोनाक्षी कहती हैं, “मुझे पढ़ना अच्छा लगता है क्योंकि मेरा स्कूल बहुत सी मजेदार गतिविधियां करता है. मैं अपने जुनून को पूरा करने के प्रयासों को लेकर खुश हूँ. मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम हूँ. मेरे जीवन को संतुलित करने में मेरी मदद करने के लिए मैं अपने माता-पिता की
शुक्रगुजार हूँ.”


