- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कम्युनिकेशन स्किल ही तय करती है करियर की दिशा
इन्दौर. आईपीएस एकेडमी इंस्टीट्यट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस के मानवीकी विभाग द्वारा 5 दिवसीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डेवलपिंग कम्पटेन्स एंड कम्युनिकेशन्स स्किल्स फॉर ग्लोबल प्रौफेशनल एक्सीलेन्स विषय पर 10 प्रख्यात वक्ताओं ने अपने विचारों से सभी फेकल्टी का ज्ञान वर्धन कर उन्हे समृद्व किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दिव्य धुती रॉय आईआईएम इन्दौर द्वारा किया गया, अन्य वक्ता थें डॉ. माणिक साम्ब्रे, विन्सेंट थॉमस, डॉ. दिपा वनजानी, गौरव सिंह सोलंकी, डॉ. निर्मला मेनन, सलमान जिया, नीलिमा गुप्ता तथा प्रब्जोत कौर. सभी के सत्र ज्ञानवर्धक रहें. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. निर्मला मेनन ने कहा कि आज के दौर में कम्युनिकेशन्स स्किल्स सबसे बड़ी ताकत है. छात्रों के बेहतर करियर के लिए उसे मजबूत करना जरुरी है. कार्यक्रम के उपविषय थे प्रभावशाली संचार, रचनात्मक सोच, तनाव प्रबंधन, कक्षा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, प्रस्तुती शैलियां आदि. कार्यक्रम के प्रतिभागी इंदौर के प्रख्यात कॉलेजों से थे. कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रेखा धुत तथा उपसमन्वयक डॉ. वी.जी. साध थे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रद्वा आशापुरे, प्रौ. नीतू श्रीवास तथा प्रौ. रचना बैरागी ने किया. प्रौ. मिनाक्षी जोषी ने आभार माना. प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट अचल चौधरी तथा प्रिंसिपल डॉ. अर्चना कीर्ति चौधरी ने कार्यक्रम की आपार सफलता पर सभी को बधाई दी।


