- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
पश्चिमी क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए परिवार परामर्श केंद्र
वरिष्ठ नागरिक मंच अन्नपूर्णा क्षेत्र की पहल
इंदौर. शहर के पश्चिमी क्षेत्र में जल्द ही परिवार परामर्श केंद्र की स्थापना की जाएगी. इस आशय का प्रस्ताव वरिष्ठ नागरिक मंच अन्नपूर्णा क्षेत्र के आग्रह पर पुलिस महानिरीक्षक को भेजा गया है. इस केंद्र के माध्यम से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी विवादों को परिवार में ही सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे.
वरिष्ठ नागरिक मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधकिशोर शर्मा, सचिव अतुल मेहता एवं मनमोहनलाल वर्मा ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र की 40 कालोनियों के 60 से अधिक उम्र के 236 सदस्य मंच से जुड़े हैं. परिवार परामर्श केंद्र की स्थापना के लिए मंच द्वारा पिछले कई दिनों से प्रयास किए जा रहे हैं. कालोनियों में ऐसे अनेक वरिष्ठ नागरिक अकेले रहते हैं, जिनके बच्चे देश के अन्य शहरों या विदेशों में कार्यरत हैं। मंच ने ऐसे लगभग 25 सदस्यों की सूची तैयार कर अन्नपूर्णा थाने पर सौंपी है ताकि मंच के साथ पुलिस भी उनकी सुरक्षा के दायित्व निभा सके. अब परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के परिजनों के बीच होने वाले आपसी विवादों को सुलझाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे. कोशिश यही है कि कोई भी वरिष्ठ नागरिक वृद्धाश्रम का मुंह नहीं देखे. इसके लिए हर स्तर पर पहले से ही प्रयास जारी हैं, अब परामर्श केंद्र की स्थापना से इन प्रयासों को और गति मिल सकेगी.
मंच के ज्ञानप्रकाश व्यास, गोविंद दुबोलिया, राजकमल दुबे एवं कैलाश नारायण शर्मा के अनुसार नगर निगम द्वारा हाल ही मंच को सौंपे गए मिश्र नगर उद्यान के सौंदर्यीकरण हेतु 40 लाख रू. की लागत से वाचनालय, सभागृह, मनोरंजन कक्ष, सामुदायिक भवन, परामर्श केंद्र आदि का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। उद्यान में 100 पौधे भी लगाए गए हैं। वरिष्ठजनों की मदद के लिए एक स्थायी कोष बनाने की भी योजना है। इसके अलावा क्षेत्र के प्रमुख निजी अस्पतालों में भी वरिष्ठ नागरिकों को रियायती दर पर परीक्षण एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। हाल ही मंच के सर्वानुमति से हुए चुनावों में निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी एवं विजय बाकलीवाल ने अवधकिशोर शर्मा को अध्यक्ष, ज्ञानप्रकाश व्यास उपाध्यक्ष, अतुल मेहता सचिव, मनमोहन लाल वर्मा संयुक्त सचिव, गोविंद दुबोलिया कोषाध्यक्ष एवं राजकमल दुबे तथा कैलाशनारायण शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किया है.


