- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
पूर्णाहुति के साथ हुआ ध्वजारोहण महोत्सव का समापन
इंदौर. श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के तत्वावधान में छोटा बांगड़दा रोड़ पाश्र्वकल्पतरू धाम में चल रहे तीन दिवसीय ध्वजारोहरण महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ. मंगलवार को सुबह के सत्र में मालवरत्न वीररत्नविजयजी महाराज एवं विजयप्रभाश्रीजी आदिठाणा महाराज के सान्निध्य में सैकड़ों भक्तों ने मणिभद्र भगवान का पूजन किया। पूजन के पश्चायत विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य में सैकड़ों भक्तों ने हवन कुंडी में आहुतियां दी.
श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के शांतु पालरेचा, सुरेश बोथरा एवं पुण्डरिक पालरेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटा बांगड़दा हाईलिंक सिटी में बने पाश्र्वकल्पतरू धाम का तृतीय वर्षगांठ महोत्सव का समापन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। मंगलवार को प्रात: 8 बजे हजारों समाज बंधुओं की मौजूदगी में विद्वान पंडि़तों ने मणिभद्र बाबा का पूजन व आरती की। पूजन के पश्चात मंत्रोउच्चार के बीच सभी समाज बंधुओं ने हवन कुंड में आहुतियां दी. मालवरत्न वीररत्नविजयजी महाराज एवं श्री विजयप्रभाश्रीजी म.सा. आदिठाणा महाराज के सान्निध्य में हुए इस महोत्सव में सभी समाज बंधुओं ने दोनों ही आचार्यों एवं साध्वीयों का आशीर्वाद भी लिया। छोटा बांगड़दा स्थित हाईलिंक सिटी में बने पाश्र्वकल्पतरू धाम के इस तीन दिवसीय महोत्सव के समापन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में समाज बंधुओं के साथ-साथ आचार्य, साध्वी एवं साधु-संत बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। मंगलवार को हुए कार्यक्रम के लाभार्थी मनोहरलाल एवं विशालजी बम थे। वहीं अखंड दीपक के लाभार्थी मुंबई से आए पुखराज मलजी थे.


