- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बुलेट रैली में दिया सेफ राईडिंग का संदेश
इंदौर. इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा चलाए जा रहे सडक सुरक्षा अभियान का समापन हुआ. इस मौके पर कॉलेज के छात्रों ने बुलेट रैली निकाल कर सुरक्षित राईडिंग का संदेश दिया.
भंवरकुआ चौराहे से निकली इस बुलेट रैली में 50 से ज्यादा छात्र शामिल हुए. बुलैट रैली नवलखा, जीपीओ होते हुए पुन: नवलखा पंहुची जहां पिछले एक सप्ताह से चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान का समापन हुआ. इस मौके पर आईआईएसटी के डायरेक्टर जनरल अरुण एस. भटनागर व ट्राफिक डीएसपी प्रदीप चौहान खास तौर पर मौजूद थे. बुलैट रैली के दौरान छात्रों ने वाहन धीमी गति से चलाने, रेड लाईट पर रुकने, पैदल चलने वालों को पहले मौका देने व हेलमेट पहनने का संदेश देते हुए पर्चे भी वितरित किये. समापन के अवसर पर सफाईकर्मियों का स्वागत भी किया गया जिनकी मेहनत से इंदौर सफाई में एक बार फिर अव्वल आया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण भटनागर ने कहा कि तेज गति से कई बार युवा दुर्घटना का शिकार हो जाते है और उनकी जान पर बन आती है. युवाओं को चाहिए की वे सुरक्षित राईड करें. पूरे देश को उनकी जरुरत है. वे अपने परिवार के साथ ही देश के लिए भी काफी कीमती है. उल्लेखनीय है कि इस अभियान के दौरान कॉलेज की प्रो. दीपक यादव ने पलासिया चौराहे पर थ्रीडी स्पीड ब्रेकर भी लगाए थे.


