- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की माताजी पंचतत्व मे विलीन
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय की माताजी श्रीमती अयोध्यादेवी (काकीजी) का 93 वर्ष उम्र में शनिवार देर रात बाम्बे हॉस्पिटल में निधन हो गया। आज उनकी अंतिम यात्रा नंदा नगर निवास से निकलकर मालवा मील मुक्तिधाम पहुॅची जहॉ उनका अंतिम संस्कार किया गया। काकीजी के अंतिम दर्शन हेतु पुरे शहर व आसपास मालवा निमाड़ क्षेत्र से बडी संख्या मे लोगो सहित प्रदेश भर के कई राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, समाज सेवी संगठन अनेक राजनैतिक दलो के नेताओ ने व व्यापारी वर्ग, उनकी यात्रा में शामिल हुये, अंतिम यात्रा का पुरे मार्ग में कई मंचो से आदरांजली पूर्वक पुष्प वर्षा कर विदाई दी गई ।
उनके अंतिम दर्शन व विदाई देने हेतु भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभातजी झा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, मंत्री विश्वास सांरग, दीपक जोशी, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावडा, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, गोविन्द्र मालु, अलोक दुबे, महापौर व विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेन्दोला, महेन्द्र हार्डिया, कृष्ण कुमार अष्ठाना,वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, शंकर लालवानी, अध्यक्ष, विधायक कमल पटेल (हरदा), स्थानीय नगर पालिक निगम एमआईसी सदस्य, कई पार्षद वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये आज उनकी अंत्येष्टी मे शामिल हुए.
हजारो लोगो ने नम आखों से काकीजी को दी विदाई

महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की माताजी अयोध्या देवी विजयवर्गीय ‘काकीजीÓ का शनिवार देर रात निधन हो गया था. आज उनकी अंतिम यात्रा नंदा नगर निवास से निकलकर मालवा मील मुक्तिधाम पहुॅची जहॉ उनका अंतिम संस्कार किया गया. काकीजी के अंतिम दर्शन हेतु पुरे शहर व आसपास मालवा निमाड़ क्षेत्र से बडी संख्या में लोगो सहित प्रदेश भर के कई राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, समाज सेवी संगठन अनेक राजनैतिक दलो के नेताओ ने व व्यापारी वर्ग, उनकी यात्रा में शामिल हुए. अंतिम यात्रा का पुरे मार्ग में कई मंचो से आदरांजली पूर्वक पुष्प वर्षा कर विदाई दी गई ।
काकी जी के निधन की खबर सुनते है उनके निज निवास नंदानगर पर रविवार सुबह से ही हजारो लोगो का हूजम उमड गया. काकीजी का पार्थिव देह अतिंम दर्शन के लिये रखा गया. हजारों की संख्या मे राजनीतिक, समाजिक,धार्मिक संगठनों के लोगों ने माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किये. घर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, महापौर मालिनी गौड, मध्यप्रदेश सरकार मंत्री पारस जैन व दीपक जोशी, विधायक सुदर्शन गुप्ता,महेन्द्र हार्डिया, संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावडा,संभायुक्त राघवेन्द्र सिंह,कलेक्टर निशांत वरवडे,डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा, सहित साधु संत महात्माओ मे संतश्री रघुमुनि महाराज,महामण्डलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज,महामण्डलेश्वर कम्प्यूटर बाबा,महामण्डलेश्वर राधे राधे बाबा,महामण्डलेश्वर रामगोपालदास महाराज ने पुष्पसुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. विधायक रमेश मेन्दोला दो नंबरी पार्षदों के साथ पूरी तैयारियों मे जुटे रहे. काकीजी की अतिंम दर्शन यात्रा सुबह 11. 10 बजे नंदानगर से प्रांरभ हुई. यात्रा मे पूरे रास्ते भर रामधुन सहित अनेक भजन मंडलियों ने भजनो की प्रस्तुति दी.
सौ से अधिक मंचो से पुष्पवर्षा
यात्रा जैसे ही घर से निकली वैसे हर घर की छत पर खडे हर एक शख्स ने गुलाब की पुखडिय़ों से पुष्पवर्षा की हर व्यक्ति नम आखों से काकीजी को विदाई दे रहा था घर से पूरे रास्ते भर 100 से अधिक मंचो से संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भावभीनी विदाई दी. फूलों से सजी गाड़ी में काकीजी की पार्थिव देह रखी गई. गाडी मे कैलाश विजयवर्गीय, आकाश,कल्पेश,विजय,विश्वेश सहित काकीजी के भाई श्यामसुदर विजयवर्गीय पूरे समय काकीजी को निहारते रहे. यात्रा नंदानगर से होते हुये तीन पुलिया,परदेशीपुरा से सीधे मालवा मिल मुक्तिधाम पहुंची. यात्रा मे 10 हजार से अधिक लोगो का जनसैलाब उमडा. मालवा मुक्तिधाम पर वैदिक मन्त्रोच्चर के साथ काकीजी का अतिंम संस्कार किया गय. जहां हजारो लोगो ने नम आखों से काकाजी को विदाई दी. इसके बाद शोक सभा भी हुई. मुक्तिधाम पर भाजपा राष्टीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, वीडी शर्मा, विधायक रमेश मेन्दोला, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक मनोज पटेल, राजेश सोनकर, पूर्व विधायक जीतू जिराती, तुलसी सिलावट, अश्विन जोशी, सत्यनारायण पटेल, पंकज संघवी, कृपाशंकर शुक्ला, सहित हजारो की संख्या मे लोग मोजूद थे. शोक स्वरुप नंदा नगर से मालवा मिल तक के सभी व्यापारियों ने दुकाने बंद रखी.


