- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
रक्तदान देकर लिया जीवनदान का संकल्प
इंदौर. संस्था गुलशन द्वारा रक्तदान-महादान-जीवनदान के उद्देश्य को लेकर जावरा कंपाउण्ड स्थित लायंस क्लब में 10 मई को सुबह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें शहर के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने इस शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया. शिविर में यादव समाज के युवाओं ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर 400 से अधिक यूनिट रक्तदान देकर इस महाअभियान की शुरूआत की.
संस्था गुलशन एवं रक्तदान शिविर संयोजक विशाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा पूरे वर्ष भर कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसी कड़ी में संस्था द्वारा गुरूवार को विशाल स्तर का रक्तदान-महादान-जीवनदान शिविर का आयोजन किया गया गया, जिसमें 450 से अधिक रक्तदाताओं ने शिविर में शामिल होकर रक्तदान किया. वहीं यहां आने वाले सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को रक्तदान-महादान-जीवनदान शिविर में सभी को रक्तदान करने का संकल्प भी संस्था गुलशन के पदाधिकारियों द्वारा दिलवाया गया. जावरा कंपाउण्ड स्थित लायंस क्लब में होने वाले इस रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से रमेश मैंदोला, महेंद्र हार्डिया, जीतू जिराती, गोलू शुक्ला, रत्नेश मैंदोला, गोपी नेमा, प्रणव मण्डल, मोहित वर्मा, मनस्वी पाटीदार, टीनू जैन, प्रदीप यादव, पिंटू यादव, नीरज यादव, श्याम यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए.


