- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
रॉयल इन्सिग्निया फूड फेस्टिवल में परोसा जाएगा रॉयल डिनर
इंदौर. मेहमाननवाज़ी और लजीज़ फूड के लिए मशहूर होटल रेडिसन ब्लू इंदौरी फ़ूड लवर्स के लिए ला रहा है रॉयल इन्सिग्निया फूड फेस्टिवल. यह फूड फेस्टिवल ‘इंडिया ओए रेस्टोरेन्ट में किया जाएगा जो रेडिसन का स्पेशल इंडियन रेस्टोरेन्ट है. यहाँ इंडिया की अलग-अलग डाइनस्टी का राजशाही स्वाद, रॉयल हास्पिटैलिटी के बेहतर अंदाज़ के साथ रॉयल डिनर में पेश किया जाएगा. यह फ़ूड फेस्टिवल 14 से 22 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा.
रेडिसन ब्लू के जनरल मैनेजर राहुल जोशी ने बताया कि होटल रेडिसन ब्लू अक्सर फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन करता रहता है. इसी कड़ी में रॉयल इन्सिग्निया फूड फेस्टिवल का आयोजन होटल के इंडिया ओए रेस्टोरेन्ट में किया जा रहा है जिसमें शाही खाना आपको शाही अंदाज़ में पेश किया जाएगा. होटल में प्रवेश करते ही रॉयल परिदृश्य, ज़ायके की खुशबू और म्यूजिक आपको किसी राजघराने में होने का एहसास कराएगा. इतना ही नहीं खाना परोसने का तरीका भी एकदम शाही होगा.
रेडिसन ब्लू के एग्जीक्यूटिव शेफ मुकुल ने बताया किरेस्टोरेन्ट को शाही अंदाज़ में सजाने से लेकर स्वादिष्ट खाना परोसने तक की पूरी तैयारी कर ली गई है, फेस्टिवल का मैन्यू बहुत रिसर्च के बाद तैयार किया गया है जिससे मेहमानों को हर प्रांत की रॉयल डिशेस और असल स्वाद परोसा जाए। यह सभी डिशेस इंदौर के लोगों के लिए नई हैं.
रॉयल इन्सिग्निया फूड फेस्टिवल में देश के अलग-अलग प्रान्तों की डाइनस्टी की वेज और नॉन-वेज डिशेस जैसे कश्मीर से अखरोट पालक की टिकिया, आबका मुर्ग; हैदराबाद से चारमीनार पनीर टिक्का, खट्टी दाल, मीठे में केसर खोपरा पाक; लखनऊ से मुगलई कोफ़्ता, वेज शाही वरकी पराठा, अवध छेने का लच्छा, शाही कलाकंद; अवध से पनीर दही हांडी कोरमा, अकबरी दीवानी हांडी, अवधी मोतिया बिरयानी, माही मेथी कलियन; राजस्थान से सिलबट्टे का टीचा रॉयल चटनी, शिकारी गोश और भी बहुत-सी राजशाही डिशिज़ मैन्यू में शामिल है.


