- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
- Kunal Kapoor Shares His Experience of Filming Grand-Scale Action Sequences for Ramayana, Talks About Working with Yash and Hollywood Stunt Coordinator Terry Notary
वोल्वो कार्स के कारोबार विस्तार में तेजी, इंदौर में डीलरशिप का उद्घाटन
इंदौर, वोल्वो कार्स ने इंदौर के पहले वोल्वो डीलरशिप ‘सेंट्रल वोल्वो’ के उद्घाटन के साथ मध्य प्रदेश में कदम रख दिया है। देवास नाका जो ऑटोमोटिव का गढ़ रहा है उसमें खुला यह नवीनतम डीलरशिप एक अत्याधुनिक 3 एस केंद्र है। इसमें 18,500 वर्गफुट का शोरूम और सर्विस सेंटर है। इंदौर के नए स्टोर के साथ अब पूरे भारत के 21 शहरों में वोल्वो कार्स के शोरूम की संख्या 23 हो गई है। इंदौर डीलरशिप का उद्घाटन वोल्वो कार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर चाल्र्स फ्रम्प ने किया। कम्पनी की योजना इसी साल 3 अन्य शोरूम खोलने की है।
इंदौर में उद्घाटन के अवसर पर नई एक्ससी 40 कार भी लांच की गई। इसके तीन वैरियंट हैं – मोमेंटम(39.9 लाख रु.), आर-डिज़ाइन (42.9 लाख रु.) और इन्स्क्रिप्श्न(43.9लाख रु.)। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। क्लास में सबसे बेहतरीन फीचरों के साथ एक्ससी 40 के लिए लांच के 15 दिनों के अंदर 200 बुकिंग बड़ी उपलब्धि है।
उद्घाटन के अवसर पर वोल्वो कार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर चाल्र्स फ्रम्प ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में लक्ज़री कार का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसमें असीम संभावनाएं हैं। हमें विश्वास है कि इस क्षेत्र में हमारी मौजूदगी से 2020 तक इस सेगमेंट में हमारी हिस्सेदारी दोगुनी करने का मध्यावधि लक्ष्य पूरा हो जाएगा। मुझे विश्वास है कि हमारे पार्टनर सेंट्रल वोल्वो सफलता के इस लक्ष्य पर ले जाने में हमारा साथ देंगे।’’

एक्ससी 40 की लांच पर चाल्र्स ने बताया, ‘‘लक्ज़री कार स्पेस में कम्पैक्ट एसयूवी की धूम मची है। यूरोपीय कार ऑफ द ईयर का खिताब जीत चुकी वोल्वो एक्ससी 40 के दम पर हमें पूरा विश्वास है कि हम सबसे आगे निकल जाएंगे। एक्ससी 40 में इस क्लास में प्रमुख रेडार आधारित सुरक्षा तकनीक है जो इस सेगमेंट में बेमिसाल है। एक्ससी 40 निस्संदेह भारत के कम्पैक्ट लक्ज़री एसयूवी सेगमेंट को नई ऊंचाई देगी।’’
सेंट्रल वोल्वो के डीलर प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘वोल्वो कार्स से जुड़ना रोमांचक अनुभव है। हमें विश्वास है कि मध्य प्रदेश के ग्राहकों को इस क्लास में सबसे अच्छा अनुभव देंगे। वोल्वो खरीदने में लोगो की पहले से दिलचस्पी रही है और आज ही कई डेलीवरी दी जाएगी। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी प्रोडक्ट इस क्षेत्र के लोगों को बहुत पसंद आएंगे और सेंट्रल वोल्वो भारत में वोल्वो कार्स को नए मुकाम पर ले जाने में सहायक होगा।’
वोल्वो कार इंडिया
2007 में भारत में कदम रखने के बाद स्वीडेन की लक्ज़री कार निर्माता कम्पनी ने इस मशहूर ब्राण्ड की पूरे देश में जबरदस्त मार्केटिंग की है। वर्तमान में वोल्वो कार्स के प्रोडक्ट की मार्केटिंग कम्पनी के अहमदाबाद, बंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, दिल्ली एनसीआर – दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और गुड़गांव, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोझिकोड़े, लखनऊ, लुधियाना, मुंबई, पुणे, रायपुर, सूरत, विषाखपत्तनम और विजयवाड़ा डीलरशिप के माध्यम से होती है।
भारत में उपलब्ध मॉडलों की रेंज़:
सेडैन – एस 60 एवं एस 90
क्रॉस कंट्री – वी 40 क्रॉस कंट्री, वी 90 क्रॉस कंट्री और एस 60 क्रॉस कंट्री।
एसयूवी – एक्ससी 60, एक्ससी 90, एक्ससी 90 टी 8 एक्सीलेंस
हैचबैक – वी 40


