- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
सुष्मिता मुखर्जी नजर आयेंगी ‘कृष्ण चली लंदन‘ में
स्टार प्लस अपने नये शो ‘कृष्णा चली लंदन‘ में एक अनूठे लड़के राधे की रोमांटिक कहानी लेकर आया है। मेकर्स ने टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकार सुष्मिता मुखर्जी को इस शो के एक प्रमुख किरदार के लिए लिया है। यह बंगाली अभिनेत्री भारतीय टेलीविजन के कुछ बेहद प्रतिभाशाली एवं चर्चित चेहरों में से एक है और अपने फेमिनिन रोल्स के लिए जानी जाती है।
इस बारे में सुष्मिता मुखर्जी ने कहा, ‘‘मैंने शो में एक बहुत महत्वपूर्ण किरदार अदा किया है, इसकी स्क्रिप्ट एवं कहानी इतनी खूबसूरत है कि यह दर्शकों के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बना लेगी। मैं भी नये और युवा चेहरों के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।‘‘
इस शो की कहानी में राधे की जिंदगी का चित्रण किया गया है। राधे कानपुर का एक 21 वर्षीय हैंडसम लड़का है। वह अपने हमउम्र लड़कों से बिल्कुल अलग है जोकि लाखों रूपये कमाने, किसी अच्छी कंपनी में काम करने और दोस्तों के साथ मजे करने का सपना देखते हैं। राधे का बचपन से बस एक ही सपना है – शादी करना। वह दिल से बहुत रोमांटिक है और अपनी ‘भावी पत्नी‘ का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।‘‘


