- बारिश के मौसम की बीमारियों पर ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
- The Reinvention of Rohit Saraf - From Rom-com's Mismatched to the Patriotic The Revolutionaries
- THE LOVE HYPOTHESIS Official Trailer | Starring Lili Reinhart and Tom Bateman
- Pratibha Ranta Packs a Solid Punch in the Gripping Trailer of The Revolutionaries
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मोबिलिटी के भविष्य की फिर लिखी परिभाषा एमजी हेक्टर टोमहॉक को EV और PHEV में लॉन्च किया
अनुराग और प्रेरणा ने की शादी!
स्टारप्लस के ‘कसौटी जिंदगी के’ में अनुराग (पार्थ समांथा) और प्रेरणा (एरिका फर्नांडीस) की कहानी में ऐतिहासिक मोड़ आ गया है क्योंकि दोनों ने शादी कर ली है।
पहले सीजन से अलग जहां अनुराग और प्रेरणा ने शो में आखिरी तक शादी नहीं की थी, इस सीजन में कहानी में आये दिलचस्प मोड़ के कारण यह जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाती है।
स्टारप्लस ने इसका नया चौंका देने वाला प्रोमो रिलीज किया है जिससे इस शो के दर्शक अनुराग और प्रेरणा के रोमांस के लिये खूब तालियां बजा रहे हैं।
इस शो के करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘इस शो के मेकर्स ने फैसला किया कि अनुराग मंदिर में प्रेरणा से शादी करेगा। नवीन बाबू के चंगुल से प्रेरणा को छुड़ाने के बाद, प्यार के ये दो पंछी आखिरकार एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं और शादी कर लेते हैं। यह एक ट्विस्ट है, जोकि दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा और उन्हें दोनों के बीच और भी ज्यादा रोमांस देखने को मिलेगा।’’
स्टारप्लस के ‘कसौटी जिंदगी के’ में आया यह अप्रत्याशित मोड़ निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा और वह यह अनुमान लगाते रहेंगे कि आगे क्या होने वाला है।


